भोजपुरी

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा की वो बात; 61 साल बाद भी नहीं जानते लोग

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत साल 1963 से हुई। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी आज तक बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि…
2 min read
Sep 06, 2025
Bhojpuri industry beginning
भोजपुरी फिल्मों की अनसुनी दास्तान (फोटो सोर्स: विकिपीडिया)

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा, जिसे आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान मिल चुकी है, कभी छोटे बजट और सीमित दर्शकों तक सिमटी एक इंडस्ट्री हुआ करती थी। लेकिन कुछ एक्टर्स के अथक प्रयास, दमदार डांस, शानदार गानों ने खास लोकप्रियता दिलाई। हालांकि ये जरूर है कि पिछले 10 सालों में गाने के बोल में अश्लीलता दिखा है। कुछ नेटिजेंस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इसका पुरजोर विरोध भी किया। इसका सबसे जीता-जागता उदाहरण- नेहा सिंह राठौर हैं, जो कि एक लोकप्रिय गायिका हैं। उन्होंने तो ‘भोजपुरी आंदोलन बचाव’ अभियान भी चलाया है। चलिए अब आपको भोजपुरी सिनेमा के 61 साल पुरानी बात बताते हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई।

भोजपुरी सिनेमा का सफर

भोजपुरी इंडस्ट्री और उसके एक्टर्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे- जैसे निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे तमाम बड़े एक्टर्स। लेकिन 61 साल बीत जाने के बाद भी क्या आप जानते हैं? वो कौन सा बॉलीवुड का दिग्गज एक्टर था, जिसने पहली भोजपुरी फिल्म में काम किया। फिल्म बनाने के लिए भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने एक्टर से मुलाकात भी की थी। जी हां, उस कलाकार का नाम है- नासीर हुुसैन। एक्टर ने पहली भोजपुरी फिल्म “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो” है, में काम किया। जिसे विश्वनाथ शाहाबादी ने डायरेक्ट किया था और यह फिल्म साल 22 फरवरी, 1963 को रिलीज हुई थी।

पहली भोजपुरी फिल्म “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो” (फोटो सोर्स: विकिपीडिया)

बता दें पहली फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लीड एक्टर नजीर हुसैन, कुमकुम और असीम कुमार थे। इस फिल्म के गीतों को लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, सुमन कल्याणपुर और उषा मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। संगीतकार चित्रगुप्त ने संगीत तैयार किया था, जबकि गीतों के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे।

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का क्षेत्र

भोजपुरी फिल्में सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि नेपाल, मॉरीशस, त्रिनिदाद, सूरीनाम, फिजी और गुयाना जैसे देशों में भी लोकप्रिय हैं, जहां बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी लोग रहते हैं।

आज भोजपुरी सिनेमा एक बड़ा उद्योग बन चुका है। यह न सिर्फ फिल्मों तक सीमित है, बल्कि भोजपुरी गाने, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज और टीवी शो भी खूब देखे जाते हैं। भोजपुरी फिल्मों का बजट पहले कम होता था, लेकिन अब कई फिल्मों का बजट करोड़ों में पहुंच गया है।

Published on:
06 Sept 2025 05:48 pm