भोजपुरी

Chirag Paswan: फेमस एक्ट्रेस को हुआ चिराग पासवान से प्यार, सरेआम किया प्यार का इजहार

Famous Actress Love Chirag Paswan: चिराग पासवान से एक मशहूर एक्ट्रेस को प्यार हो गया है। एक्ट्रेस ने सरेआम अपने दिल की बात बताई है इसका सोशल मीडिया पर वीडियो खलबली मचा रहा है।

2 min read
Jun 16, 2024
एक्ट्रेस को हुआ चिराग पासवान से प्यार

Famous Actress Love Chirag Paswan: फेमस एक्टर और सांसद चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कंगना रनौत और उनकी गले मिलते हुए वीडियो वायरल हुई थी। अब एक एक्ट्रेस चिराग पासवान को अपना दिल दे बैठी हैं। इस लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर उन्हें जीत मिली है। इन दिनों सोशल मीडिया पर चिराग के वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं, इसमें फैंस और खासकर फीमेल फैंस उनकी क्यूटनेस की दीवानी हो गई हैं। हर लड़की सोशल मीडिया पर चिराग की फोटो डालकर उन्हें अपना क्रश बता रही हैं। अब एक फेमस एक्ट्रेस भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

चिराग पासवान के लिए पागल हुई ये एक्ट्रेस (Famous Actress Love Chirag Paswan)

चिराग पासवान के प्यार में जो एक्ट्रेस पागल हुई हैं वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे हैं। निशा भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग और डांस के कई दीवाने हैं, पर वह चिराग पासवान को अपना दिल दे बैठी हैं। निशा ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दिल की बात कही है। उन्होंने सरेआम ऐलान कर दिया है कि वो चिराग को कितना पसंद करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।"

निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम चिराग पासवान का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें चिराग मंत्री पद के लिए शपथ लेते नजर आ रहे हैं। निशा ने उसी वीडियो पर अपनी रील डाली है। पूरे वीडियो में गाना चल रहा है, जिससे पता चल रहा है कि वह किस कदर उनकी दीवानी हो गई हैं। इसके बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। चिराग का मासूम चेहरा और उनकी हंसी साफ दिखाई दे रही है।

Published on:
16 Jun 2024 01:23 pm
Also Read
View All