भोजपुरी

Bhojpuri Song: काजल त्रिपाठी का नया गाना रिलीज, ‘ले चल भगा के’ में लगाए जमकर ठुमके

New Bhojpuri Song: एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया गाना 'ले चल भगा के' रिलीज हो गया। ये आते ही यूट्यूब पर छा गया है।
less than 1 minute read
Dec 21, 2024
Kajal Tripathi and Shilpi Raj New Bhojpuri Song Le Chal Bhaga Ke Release 

New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के गाने आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा जाते हैं। ऐसा ही काजल त्रिपाठी के नए गाने के साथ भी हुआ। गायक सुमित सिंह चन्द्रवंशी, गायिका शिल्पी राज और उनका नया गाना 'ले चल भगा के' रिलीज हो गया है। ये आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा।

काजल त्रिपाठी का नया गाना

इस गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं। इस गाने में काजल त्रिपाठी ने जमकर ठुमके लगाए हैं। शिल्पी राज और सुमित सिंह चन्द्रवंशी की आवाज में गाया प्यार भरा भोजपुरी लोकगीत 'ले चल भगा के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

काजल त्रिपाठी का नया गाना ले चल भगा के

इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'ले चल भगा के' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अब्दुल रहमान हैं।

नया भोजपुरी गाना

वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। आप भी देखिए ये नया भोजपुरी गाना:

Published on:
21 Dec 2024 03:09 pm