
Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म का पता चल गया है। वो बहुत जल्द फिल्म डंस में दिखेंगे। इसका मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।
इसके फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में खेसारी लाल यादव एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें वो माचिस की तीली से बीड़ी सुलगाते नजर आ रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में तेजी से बिजली कड़कने की आवाज आती दिख रही है।
फिल्म 'डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। इसका निर्माण सुधीर सिंह ने किया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा शाहवर अली, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव ,महेश आचार्य, विजया लक्ष्मी ,श्रद्धा नवल ,जे नीलम, प्रेम दुबे ,जे पी सिंह, गौरी शंकर ,प्रकाश जैस , माही खान जैसे कलाकार भी हैं।
फिल्म का फर्स्ट लुक काफी दमदार है। फिल्म डंस को लेकर खेसारी लाल यादव काफी उत्साहित भी हैं। खेसारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा-'हमारी कोशिश हमेशा रहीं कि अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए। जिस तरह से दर्शकों ने मेरी हर फिल्म को प्यार दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे। इस फिल्म में दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है।'
यह फिल्म 07 फरवरी को रिलीज होगी। यहां देखिए इसका पहला मोशन पोस्टर:
Updated on:
04 Dec 2024 03:21 pm
Published on:
04 Dec 2024 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
