
New Bhojpuri Song Aaho Raja: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर 'वेब म्यूजिक' चैनल पर इस गाने को महज 9 घंटे में 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाना आहो राजा वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में दर्शन बनिक के साथ पवन सिंह की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री गजब की है। आहो राजा एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें मस्ती और धमाल का बेहतरीन तड़का देखने को मिलता है।
गाना आहो राजा के संगीतकार प्रियांशु सिंह और गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। निर्देशक दीपांश सिंह और प्रबंधन अमित सिंह का है। कोरियोग्राफर गोल्डी और सनी, डीओपी वज़ीर और रवि है। 'आहो राजा' में दर्शना अपने संईया जी पवन सिंह से नाराज हैं। वो उन्हें कहती हैं कि शादी के टाइम तो खूब सपने दिखाए गए, लेकिन अब उन्हें नौकरानी बनाकर रख दिया गया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है।
गाना आहो राजा को लेकर पवन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे तैयार करने में हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'आहो राजा' एक ऐसा गाना है, जो हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर धूम मचाएगा। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गाने की एनर्जी और बीट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। हमने इसे मॉडर्न टच के साथ भोजपुरिया अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।’
आप भी देखिए ये लेटेस्ट भोजपुरी गाना:
Updated on:
29 Nov 2024 04:28 pm
Published on:
29 Nov 2024 04:28 pm
