भोजपुरी

कभी बेचा करते थे लिट्टी चोखा और आज हैं करोड़ों के मालिक है खेसारी लाल, चलते हैं इन लग्जरी कारों से

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) आज लाखों दिलों की धड़कन पर राज करते हैं. वो अपनी मेहनत की वजह से ही इंडस्ट्री में पहचान बनाई है

2 min read

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार (Bhojpuri Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका असली नाम शत्रुघन यादव था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम खेसारी कर लिया था। खेसारी का नाम भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने यह खास मुकाम अपने दम पर हासिल किया है। इसके पीछे उनका लंबा संघर्ष रहा है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती वक्त में कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानीं। भोजपुरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके खेसारी लाल यादव आज काफी बड़े स्टार हैं। फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को काफी प्यार मिलता है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वे आज एक कामयाब एक्टर हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की है. उनकी गायिकी का जादू केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि हिंदी इंडस्ट्री में भी छाने लगा है. वो कभी दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा का ठेला लगाते थे, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो रॉयल लाइफस्टाइल (Khesari lal yadav Life style) जीते हैं। उनका स्टाइल और अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2021 में उनकी नेटवर्थ 2-3 मिलियन डॉलर है। खेसारी 12-15 करोड़ की संपत्ति (Khesari lal yadav net worth) के मालिक हैं। वो एक फिल्म के लिए भी 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं वो विज्ञापनों के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।

खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए की फीस लेते हैं। इसके अलावा वो ऐड के लिए भी काफी भारी-भरकम फीस चार्ज करती है। वहीं खेसारी के पास पटना में एक शानदार घर है और मुंबई में भी वो एक लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक है। इसके अलावा खेसारी को ‘बिग बॉस 13’ में एक हफ्ते के लिए दो से तीन लाख रुपए की फीस दी जाती थी। गाड़ियों की बात करें तो खेसारी के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें करीब 30 लाख वाली Toyota Fortuner, बीएमडब्ल्यू, और फॉर्च्यूनर शामिल है।

Published on:
27 Feb 2022 07:28 pm
Also Read
View All