भोजपुरी

Rajaram Trailer: खेसारीलाल यादव की ‘राजाराम’ का ट्रेलर रिलीज, राजा और राम के बीच है मजेदार ट्विस्ट

Rajaram Trailer: भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव की फिल्म राजाराम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
2 min read
Oct 25, 2024
New Bhojpuri Movie Rajaram Trailer Starring Khesari Lal Yadav Akansha out now

New Bhojpuri Movie Rajaram Trailer: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म राजाराम का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिलम राजाराम के निर्माता पराग पाटिल एवं आर.आर. प्रिंस हैं। पराग पाटिल इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।

भगवान श्री राम के रोल में खेसारी लाल यादव

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के गेटअप में खेसारीलाल यादव की भव्य एंट्री से होती है, जिसमें उनके साथ लक्ष्मण के रूप में अभिनेता राहुल शर्मा नजर आते हैं। ट्रेलर में अगले ही पल खेसारीलाल यादव का मॉडर्न लुक देखने को मिलता है, जिसमें वे कहते हैं कि वे स्वयं भगवान राम नहीं हैं, बल्कि भगवान राम का चरित्र निभाते हैं।

राजाराम के गाने मचा रहे धमाल

पराग पाटिल ने मूवी के बारे में बात करते हुए कहा-'राजा राम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा, यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है, जो दर्शकों को पसंद आएगी। मुझे यकीन है कि क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तारीफ करेंगे। इस फिल्म का दो गाने चुम्मा और चॉकलेटी ने धमाल मचाया है। इसमें चुम्मा चुम्मा को 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर दोनों गानों को अपने बेहद प्यार दिया है। ऐसे ही प्यार बनाए रखिए और फिल्म को भी इससे कहीं बढ़कर प्यार दीजिएगा, जब भी यह रिलीज होगी।'

राजाराम का ट्रेलर

फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। मगर इसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। वैसे मूवी का ट्रेलर खेसारीलाल यादव के फैंस को पसंद आ रहा है। आप भी देखिए:

Updated on:
25 Oct 2024 01:41 pm
Published on:
25 Oct 2024 01:39 pm