भोजपुरी

‘हीरो हो हीरो ही रहो BJP के गुलाम मत बनो’, निरहुआ का नया गाना सुन यूजर्स ने लगाई क्लास

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी छाए हुए हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल में निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. वीडियो में निरहुआ 'भगवा लहराने वाले' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर टोलर्स जमकर उनकी टांग खिंच रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2022, 12:57 PM IST
nirahua.jpg
'हीरो हो हीरो ही रहो BJP के गुलाम मत बनो', निरहुआ का नया गाना सुन यूजर्स ने लगाई क्लास

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' ने अपनी गायकी और अबिनय के दमपर अपनी अलग पहचान बनाई है. निरहुआ ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं. साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है जो देश ही नहीं विदेश में भी बनी हुई है. इसके अलावा निरहुआ के गाने भी लोगों को खूब भाते हैं. निरहुआ अपने फैंस के साथ भी खासा समय बिताना पसंद करते हैं. हाल में निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. वीडियो में निरहुआ 'भगवा लहराने वाले' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में खुद निरहुआ भी भगवा रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. उनके चारों तरफ भगवा रंग उड़ता हुआ नजर आ रहा है. जहां निरहुआ की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है, तो दूसरी तरह उनका ये अंदाज और गाना कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. निरहुआ इस गाने का वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. यूजर्स उनको कमेंट्स कर काफे ताने मारे रहे हैं और साथ ही उनकी जमकर उनकी ठांग खिंच रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि 'वो हीरो हैं तो हीरो ही बने रहें, किसी पार्टी के गुलाम न बनें'.

दूसरा यूजर कमेंट में कहा रहा है कि 'हिंदुस्तान के बहुत अच्छे हीरो हो तो वही रहो, बीजेपी के गुलाम न बनो'. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स उनको धर्म का भी पाठ पढ़ा रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के बाद कुछ समय पहले ही बीजेपी का दामन थामा है. हाल में अपने इंटरव्यू के दौरान भी निरहुआ ने चुनावों को लेकर ये दावा किया है कि 'चुनाव में बसपा (BSP) तो भाजपा (BJP) के साथ ही है'.

उत्तर प्रदेश में अब आखिरी चरण का चुनाव बचा हुआ है, जिसके लिए 7 मार्च को मतदान होना है. ऐसे में निरहुआ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इन दिनों निरहुआ चुनावों के प्रचार में भी काफी शिद्दत से लगे हैं. पिछले दिनों 3 मार्च को निरहुआ गाजीपुर में प्रचार करने पहुंचे थे.

Published on: