भोजपुरी

Video: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने ये क्या लिख दिया? दर्द में बोलीं- भगवान मेरी जैसी अभागन…

Jyoti Singh Latest Post: करवाचौथ पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का दर्द भरा पोस्ट सामने आया है। उन्होंने अपने आप को अभागन बताया है।
2 min read
Oct 11, 2025
Pawan Singh-Jyoti Singh Controversy
पवन सिंह-ज्योति सिंह कंट्रोवर्सी (सोर्स: ज्योति-पवन सिंह इंस्टाग्राम)

Pawan Singh-Jyoti Singh Controversy: पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद किसी से छिपा नहीं है। पिछले दिनों दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए। तलाक का मामला भी कोर्ट में लंबित है। एक तरफ ज्योति सिंह का कहना है कि उनको घर से निकालने के लिए भोजपुरी सिंगर (Pawan Singh) ने पुलिस को बुलाया था, लेकिन इतने विवाद के बीच भी ज्योति ने उनके लिए व्रत रखा।

करवाचौथ पर ज्योति सिंह ने लिखा इमोशनल पोस्ट

करवाचौथ पर ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!”

वीडियो में देखा जा सकता है, ज्योति लाल साड़ी में सुहागन की तरह सजी हैं। ज्योति (Jyoti Singh) चांद की पूजा कर अपना व्रत खोल रही हैं। पानी भी वह खुद अपने हाथों से पी रही हैं। पुरे वीडियो में पवन सिंह कहीं नजर नहीं आए। इससे साफ जाहिर होता है कि सिंगर वहां नहीं मौजूद थे!

हालांकि फैंस का कहना है कि ज्योति को हर चीज को सोशल मीडिया पर डालने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते में और दूरी आ जाएगी। इन सब चीजों से उन्हें बचना चाहिए।

पोस्ट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा, "ज्योति सिंह अभागन कभी नहीं हो सकती हैं। ज्योति सिंह एक दिन वो पद हासिल करेगी, जिससे पूरे देश को गर्व होगा। ज्योति सिंह जैसी महिला आज के समय में मिलना मुश्किल है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले। ज्योति सिंह को महादेव हर खुशी दे। इस बार बिहार की बेटी ज्योति सिंह बिहार में विधायक बने।"

सीएम योगी से लगाई थी मदद की गुहार

ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने इस विवाद पर सीएम योगी से भी मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने सीएम को अपने पोस्ट में टैग कर लिखा था, "एक ओर केंद्र और राज्य सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को आगे बढ़ाओ' जैसे नारों से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आपकी पुलिस ही एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार कर उस नीति का मजाक बना रही है।"

बता दें कि पवन सिंह ने भी मीडिया के सामने आकर ज्योति सिंह पर चुनाव लड़वाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि ज्योति सिर्फ और सिर्फ विधायक बनना चाहती है और उन्हें चुनाव लड़ना हमारे बस की बात नहीं है। सिंगर ने ज्योति सिंह के पिता पर भी आरोप लगाए। सिंगर ने बताया कि ज्योति सिंह के पिता ने उससे कहा था कि बस एक बार बेटी को विधायक बनवा दो…फिर चाहे छोड़ देना।

Updated on:
11 Oct 2025 01:03 pm
Published on:
11 Oct 2025 01:03 pm