भोजपुरी

पवन सिंह की पत्नी का दिल तोड़ देने वाला नोट आया सामने, ‘आत्मदाह’ करने की कही बात

Jyoti Singh Emotional Note: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भावुक नोट सामने आया है। उन्होंने बताया कि मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं।
2 min read
Aug 29, 2025
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post (1)
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Post: भोजपुरी सिनेमा से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट सामने आया है। उन्होंने क्या कुछ लिखा, चलिए जानते हैं।

दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है…

ज्योति सिंह अपने पोस्ट में लिखती हैं- “आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे, मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा लेकिन आप ने मिलने से माना कर दिया बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को। पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं।”

मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म…

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की लेटेस्ट पोस्ट

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे माँ-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं। जब मैं आपके लायक नही हूं या नही थी तो आप ने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाया था आप मुझे वही छोड़ देते मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किये है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पे ही उठेगी और मेरे मा बाप पे उठेगी। मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने का।”

मेरा दर्द समझिए

ज्योति आगे लिखती हैं, “मैं आप से एक विनती करतीहूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नही समझते या अपनी पत्नी नही समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप वैसे लोगो को गले लगाते है जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते है लेकिन मैं अपना परेशानी बताऊं तो किसको जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नहीं समझ रहा हैं। इसलिए मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं, क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हु अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रहा है एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए कभी तो मेरा दर्द समझिए। आपकी पत्नी: ज्योति”

बता दें ज्योति के इस पोस्ट के बाद अभिनेता-सिंगर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब देखना होगा कि मामले पर एक्टर व उनकी टीम क्या सफाई देती है।

Published on:
29 Aug 2025 07:30 pm