भोपाल

पुलिस विभाग में निकली 10 हजार पदों पर भर्ती, आरक्षक, ड्राइवर, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद भरे जाएंगे

Police Department Recruitment : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के काम की खबर है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकली है।
2 min read
Police Department Recruitment
पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती (Photo Source- Patrika)

Police Department Recruitment : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के काम की खबर है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकली है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय की चयनित एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा है।

बताया जा रहा है कि, विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 10 हजार पदों पर भर्ती में करीब 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में आरक्षक के करीब 13 हजार पद खाली है।

हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार, हर साल करीब 11 से 12 हजार पुलिसकर्मी रिटायर होते हैं। पुलिस बल की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही 22 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान कर चुके हैं। साल 2025 पुलिस आरक्षक भर्ती में फिलहाल फिजिकल टेस्ट चल रहा है।

किस पद के लिए कितने लोगों की भर्ती जरूरी?

इस बार की भर्ती केवल सिपाही पदों तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें अलग-अलग विंग्स को शामिल किया गया है।

-आरक्षक : करीब 7,500 पदों पर भर्ती होगी।

-ड्राइवर : पुलिस बेड़े के लिए 1,000 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी।

-मिनिस्ट्रियल स्टाफ: दफ्तरी कामकाज के लिए 1,200 पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती की जरूरत क्यों?

मध्य प्रदेश में मौजूदा वक्त में आरक्षक के करीब 13 हजार पद खाली हैं। यही नहीं, विभाग में हर साल करीब 11 से 12 हजार पुलिसकर्मी रिटायर हो रहे हैं। काम के दबाव को कम करने और थानों में बल बढ़ाने के लिए ये भर्ती बेहद जरूरी है। खास बात ये है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि, आगामी 3 वर्षों में पुलिस विभाग के सभी रिक्त 22,500 पदों को भरा जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पहली कड़ी में 10 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है।

पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा आयोजन

आपको बता दें कि, अब तक ये भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल (ESB) करता था, लेकिन अब मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जा रहा है। साल 2026 से होने वाली सभी बड़ी भर्तियां इसी बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।

युवाओं पर असर और तैयारी

इस खबर के बाद प्रदेश के फिजिकल ट्रेनिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में हलचल तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि, उम्मीदवारों को अभी से लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि कॉम्पिटिशन कड़ा होना स्वभाविक है।

Updated on:
18 Mar 2026 12:45 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:43 pm