भोपाल

एमपी कैडर के आईपीएस अफसरों की लिस्ट, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी

IPS officers property details: स्पेशल डीजी वरुण कपूर के पास कुल 10.51 करोड़ की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति स्पेशल डीजी जेल अखेतो सेमा के पास है।

3 min read
Apr 16, 2025
मध्यप्रदेश कैडर के 1991 और 1992 बैच के आइपीएस अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।

IPS officers property details: मध्यप्रदेश कैडर के 1991 और 1992 बैच के आइपीएस अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। इसके तहत स्पेशल डीजी वरुण कपूर के पास कुल 10.51 करोड़ की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति स्पेशल डीजी जेल अखेतो सेमा के पास है। उनके पास नागालैंड के दीमापुर में 10 लाख रुपए कीमत की जमीन है।

वरुण कपूर (1991), स्पेशल डीजी, आरएपीटीसी, इंदौर

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में वर्ष 1981 में 1.76 लाख में मकान खरीदा था, पैतृक है। वर्तमान में कीमत 8 करोड़ रुपए है।

इंदौर में 2500 वर्गफीट में मकान वर्ष 2007 में 6 लाख में खरीदा। वर्तमान कीमत 40 लाख। सालाना 5.12 लाख आय।

भोपाल के श्यामला हिल्स में फ्लैट 35 लाख में वर्ष 2005 में खरीदा, पैतृक है। वर्तमान कीमत 70 लाख। इससे सालाना 1.21 लाख रुपए की आय होती है।

इंदौर के देपालपुर में कृषि भूमि वर्ष 2002 में 26.49 लाख में खरीदी। कोई आय नहीं।

इंदौर के राऊ में रहवासी प्लॉट वर्ष 2023 में 1.03 करोड़ में खरीदा। पत्नी के नाम है।

इंदौर के होलीडे होम्स कॉलोनी में रहवासी प्लॉट 11 लाख में वर्ष 2024 में खरीदा।
(भोपाल, इंदौर के पॉश इलाके में मकान, ज्यादातर पैतृक हैं। कुछ संपत्ति से वार्षिक आय होती है।)

योगेश मुद्गल (1991), स्पेशल डीजी, तकनीकी सेवा

इंदौर में रहवासी जमीन वर्ष 2013 में 15.03 लाख में खरीदी। भोपाल के बरखेड़ी खुर्द में कृषि भूमि वर्ष 2007 में 11.15 लाख में खरीदी। पत्नी संजुक्ता के नाम।

राजस्थान के जोधपुर में रहवासी प्लॉट वर्ष 2014 में 2.40 लाख में खरीदा, पत्नी के नाम। ओडिशा के पुरी में रहवासी जमीन वर्ष 2015 में 10 लाख में खरीदी। पत्नी के नाम। हरियाणा के गुरुग्राम में जमीन वर्ष 2022 में 45 लाख में पत्नी के नाम खरीदी।

गुरुग्राम में 66 वर्गफीट प्लॉट 1.53 करोड़ में पत्नी के नाम खरीदा। हरियाणा के गुरुग्राम में ही फ्लैट 3.65 करोड़ में खरीदा। पत्नी के नाम है।

पवन कुमार श्रीवास्तव (1992), स्पेशल डीजी, सीआइडी

इंदौर के लसूड़िया में पत्नी के साथ संयुक्त रूप से 1.50 करोड़ की 6000 वर्गफीट जमीन। इंदौर के स्कीम 134 आइडीएस में वर्ष 2011 में 56 लाख का मकान खरीदा। मौजूदा कीमत 1.75 करोड़। इससे सालाना 8.40 लाख की आय होती है।

भोपाल के बैरागढ़ में रो-हाउस वर्ष 2007 में पत्नी के साथ संयुक्त रूप से 20 लाख रुपए में खरीदा। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए है।

डीसी सागर (1992), एडीजी, शिकायत

इंदौर के ओल्ड पलासिया में वर्ष 2005 में पत्नी के साथ संयुक्त रूप से 21.50 लाख का फ्लैट खरीदा। मौजूदा कीमत 80 लाख है। सालाना 3.10 लाख आय। यूपी के बुलंदशहर में 0.603 हेक्टेयर कृषि भूमि विरासत में मिली। मौजूदा कीमत 2.50 लाख है। इससे 10 हजार की वार्षिक आय।

जी. अखेतो सेमा (1992), स्पेशल डीजी, जेल

नागालैंड के दीमापुर में 10 एकड़ पत्नी के नाम कृषि भूमि है। इसकी मौजूदा कीमत 10 लाख रुपए है।

संबंधित खबरें:

आइएफएस अफसर विवेक जैन के पास भोपाल में एक संपत्ति

पुरुषोतम धीमान, पीसीसीएफ, ग्रीन इंडिया मिशन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 0.21 एकड़ जमीन खरीदी, कीमत 5.25 लाख। वार्षिक 3200 आय।

भोपाल के चूनाभट्टी की छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में 49 लाख कीमत का मकान।

हरियाणा की पालमपुर तहसील में 3575 वर्गफीट का प्लॉट पत्नी के नाम, कीमत 27.15 लाख। नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में 1982 वर्गफीट फ्लैट पत्नी व स्वयं के नाम पर। कीमत 78.40 लाख। कमाई नहीं।

हिमाचल प्रदेश में मकान व 9.4 एकड़ खेती की जमीन विरासत में मिली। कीमत 16.40 लाख।

बिभाष कुमार ठाकुर, पीसीसीएफ, मप्र लघु वनोपज संघ

भोपाल के मिसरोद कलां में 9500 वर्गफीट जमीन 18 लाख में वर्ष 2010 में खरीदी। वर्तमान में इसकी कीमत 50 लाख रुपए है। इससे 30 हजार रुपए सालाना आय होती है। भोपाल के चिनार फॉर्च्यून सिटी में 1440 वर्गफीट में मकान। वर्ष 2006 में 14.04 लाख रुपए में खरीदा। मकान स्वयं एवं पत्नी अंजू के नाम संयुक्त रूप से है। वर्तमान में कीमत लगभग 45 लाख रुपए है।

सुदीप सिंह, पीसीसीएफ, विकास

भोपाल के भोजपुर रोड पर रहवासी प्लॉट 20 साल पहले 2003 में खुद के नाम से 50 हजार रुपए में खरीदा। अब कीमत एक करोड़ रुपए। भोपाल में ही नर्मदापुरम रोड पर सागर रॉयल विला में दो फ्लैट वर्ष 2013 में 45 लाख रुपए में स्वयं और पत्नी व बेटा-बेटी के नाम से खरीदे। अब मौजूदा कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपए है।

विवेक जैन, पीसीसीएफ, प्रशासन-1

भोपाल के बाग मुगालिया में आवासीय फ्लैट वर्ष 2018 में 60 लाख में खरीदा।

Updated on:
16 Apr 2025 04:24 pm
Published on:
16 Apr 2025 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर