17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट से पहले जानें अफसरों की ये तरकीब, छोटी पूंजी लगाकर भी कमाते हैं बड़ा मुनाफा

MP News : प्रदेश के आइएस अफसरों ने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित उत्तरप्रदेश, हरियाणा में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। यहां निवेश के लाभ भी दिखने लगे हैं। देखें विशेष रिपोर्ट...

4 min read
Google source verification
Property Investment

Mumbai Property rates : मुंबई देश का सबसे महंगी प्रॉपर्टी वाला शहर बन गया है। Patrika

MP News : प्रदेश के आइएएस अफसरों ने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित उत्तरप्रदेश, हरियाणा में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। यहां निवेश(Property Investment) के लाभ भी दिखने लगे हैं। खरीदी गई प्रॉपर्टी के रेट अब आसमान छू रहे हैं। पत्रिका ने 1993 बैच के आइएएस अफसरों की प्रॉपर्टी का ब्योरा खंगाला तो यह तथ्य सामने आए। कुछ अफसर तो खेती की जमीन से भी कमाई कर रहे हैं।

ये भी पढें - एमपी के नामी IAS अफसर पर लगे गंभीर आरोप, जमीन आवंटन का है मामला

अनिरुद्ध मुखर्जी, अध्यक्ष, राजस्व मंडल

  • भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन में 3550.8 वर्गफीट का 1.5 करोड़ रुपए कीमत का प्लॉट(Property Investment)।
  • भोपाल के बागसेवनिया में 81.91 लाख कीमत का 199.8 वर्गफीट का प्लॉट।
  • लखनऊ में महानगर सेक्टर ए में 10644.98 वर्गफीट का 3.26 करोड़ का मकान।
  • भोपाल के सलैया स्थित सोसायटी में एक फ्लैट, रातीबड़ में 1 एकड़ पत्नी और एक एकड़ बेटी के नाम कृषि भूमि। कीमत करीब 33 लाख।
  • भोपाल के पॉश इलाके में एक मकान, कीमत तीन करोड़ है। इससे प्रतिमाह 20 हजार रुपए की आमदनी।

ये भी पढें - लंबी छुट्टी पर गए तीन पुलिस अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला

अनुपम राजन, एसीएस, उच्च शिक्षा विभाग

  • भोपाल (Bhopal Property Price) के अहमदपुर कलां में 2402.27 वर्गफीट का प्लॉट, साल 2003 में 2.80 लाख का खरीदा। इसकी मौजूदा कीमत 65 लाख रुपए है।
  • भोपाल के सेमरी बजायाफ्त में साल 2013 में 14 लाख से एक एकड़ भूमि खरीदी जिसकी मौजूदा कीमत 65 लाख रुपए है।
  • राजधानी भोपाल के बावड़िया कलां में एक फ्लैट वर्ष 2016 में 27.93 लाख में खरीदा। मौजूदा कीमत 90 लाख रुपए है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद में वर्ष 2018 में 37.62 लाख में एक फ्लैट खरीदा, जिसकी मौजूदा कीमत 70 लाख रुपए बताईहै। इससे सलाना 2.4 लाखकी आमदनी होती है।

दीप्ति गौड़ मुखर्जी, सचिव, कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय

  • उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नजर में 349 वर्गमीटर प्लॉट वर्ष 1997 में 3.37 लाख में खरीदा। निर्माण में तीन लाख खर्च। अब कीमत 1.60 करोड़। इससे प्रतिवर्ष ₹85 हजार आय।
  • भोपाल के हुजूर ब्लॉक फंदा में 0.360 हेक्टेयर जमीन 2020 में पति अनिरुद्ध के साथ मिलकर 29.6 लाख में खरीदी थी। रजिस्ट्री पति अनिरुद्ध और स्वयं दीप्ति के नाम। यहां केयर टेकर हाउस 21.49 लाख में बना। प्लॉट पर बने मकान की कीमत 21.50 लाख है, जबकि जमीन की कीमत 33 लाख रुपए है।
  • उत्तरप्रदेश के गौतम नगर में 1200 वर्गफीट का फ्लैट है। कीमत एक करोड़ हो गई है। यह फ्लैट मां सविता गौड़, भाई विशाल गौड़ के नाम है। यह पिता से विरासत की प्रॉपर्टी है।
  • भोपाल की अरेरा कॉलोनी में 3200 वर्गफीट का मकान है। 2023 में 2.99 करोड़ में खरीदा। अब कीमत 3 करोड़ हो गई है। मकान पति अनिरुद्ध मुखर्जी और स्वयं के नाम है। इस मकान सेप्रतिमाह 20 हजार कीआय होती है।

ये भी पढें - बड़ी चेतावनी! दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर असर, पेट्रोल-डीजल से लेकर नौकरी, व्यापार तक को खतरा

संजय दुबे, एसीएस, सामान्य प्रशासन विभाग

  • टीकमगढ़ के गांव फुटेरा में 10 हेक्टेयर कृषि भूमि 1993 से पहले 40 हजार में खरीदी। वर्तमान कीमत 12 लाख। इससे 1.45 लाख रुपए सालाना आय।
  • भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र में 1700 वर्गफीट का फ्लैट वर्ष 2001 में 15.60 लाख में पत्नी और स्वयं के नाम खरीदा था। सालाना 2.64 लाख की आय।
  • भोपाल के गांव बर्रई में 0.410 हेक्टेयर कृषि भूमि। वर्तमान कीमत 25 लाख रुपए। सालाना 1.25 लाख रुपए आय।
  • भोपाल के शाहपुरा में 3600 वर्गफीट का मकान वर्ष 2010 में 53 लाख में खरीदा। वर्तमान कीमत एक करोड़। मकान पत्नी और स्वयं के नाम है। सालाना 36 लाख रुपए आय।
  • भोपाल में मकान 2024 में 2.80 लाख में खरीदा। यह स्वयं एवं पत्नी के नाम है।

ये भी पढें - AIIMS में जटिल सर्जरी, 3 साल की बच्ची के सिर और गर्दन से अविकसित 'जुड़वां बच्चा' हटाया

नीरज मण्डलोई, एसीएस, ऊर्जा विभाग

  • इंदौर के विजयनगर में मकान पत्नी सीमा और स्वयं के नाम है। परिवार से उपहार में मिला। जमीन की कीमत 85 लाख थी, 46 लाख का मकान है। वर्तमान में सालाना 4.80 लाख रुपएकी कमाई होती है।
  • इंदौर के गांव बड़ा बांगड़दा में 0.688 हेक्टेयर कृषि भूमि करीब 2.36 करोड़ में मां शारदा मंडलोई ने खरीदी। रजिस्ट्री मां शारदा, सीमा मंडलोई के नाम है।
  • खंडवा के गांव मथेला में 4.710 हेक्टेयर कृषि भूमि वर्ष 2014 में खरीदी। वर्तमान कीमत 30 लाख है। यह पैतृक संपत्ति संयुक्त रूप से परिवार के सदस्यों के नाम है।
  • इंदौर की शालीमार टाउनशिप एबी रोड पर 160.25 वर्गमीटर फ्लैट वर्ष 2016 में लिया। वर्तमान कीमत 60 लाख। यह पत्नी सीमा के नाम है। पत्नी की मां और भाई ने उपहार में दी। सालाना 3.30 लाख रुपएकी आय होती है।
  • भोपाल के हुजूर तहसील बरखेड़ी खुर्द में 1010.54 वर्ग मीटर का प्लॉट है। इसे 51 लाख में वर्ष 2019 में खरीदा था। यह पत्नी सीमा मण्डलोई के नाम से संयुक्त रूप से है।
  • इंदौर के निपानिया में 350 वर्गमीटर का प्लॉट 33,14,960 रुपए में वर्ष 2021 में खरीदा। वर्तमान में इसकी कीमत 35 लाख रुपए है। यह पत्नी सीमा मण्डलोई के नाम है।