भोपाल

मां ने चेक किया बेटी का मोबाइल तो उड़े होश, ब्लैकमेल कर दो लड़के कर रहे थे रेप

बेटी के मोबाइल पर आरोपियों के धमकी भरे चैट देखकर मां ने बेटी को दिलाई हिम्मत...पुलिस में शिकायत
2 min read
Jun 16, 2022
daughter_mobile.jpg

भोपाल. दो युवक करीब दो साल से एक 11वीं क्लास की छात्रा को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब मां ने बेटी का मोबाइल चेक किया तो आरोपियों के धमकी भरे चैट पढ़कर मां के होश उड़ गए। घटना भोपाल के ऐशबाग इलाके की है जहां मां-बेटी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी का मोबाइल चेक किया तो उड़े होश
जानकारी के मुताबिक ऐशबाग इलाके में रहने वाली 17 साल की शिवांगी (बदला हुआ नाम) 11वीं क्लास में पढ़ती है। बुधवार रात को ही शिवांगी और उसकी मां ने थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ ब्लैकमेल कर रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिवांगी की मां ने बताया कि वो ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और बेटा जॉब करता है इसलिए बेटी शिवांगी अक्सर घर पर अकेली रहती है।


पड़ोस में ही ईशान नाम का एक टेलर है जिसके पास शिवांगी अक्सर कपड़े सिलवाने जाती थी। दो साल पहले ईशान कपड़े देने के लिए घर पर आया था और बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी ने कई बार बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बात का पता आशिफ नाम के एक अन्य युवक को लग गई तो वो भी बेटी को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। बुधवार की रात जब मां ने शिवांगी का मोबाइल चेक किया तो दोनों आरोपियों के धमकी भरे चैट देखे जिसके बाद बेटी को समझाइश देकर देर रात ही थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Published on:
16 Jun 2022 08:36 pm