इंदौर. इंदौर में पत्नी को प्रेमी की बांहों मे देख पति इस कदर नाराज हुआ कि उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने चाकू से पत्नी के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया और प्रेमी को खून से लथपथ देख प्रेमिका भी भाग निकली। किसी तरह घायल खुद ही अस्पताल पहुंचा जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और बीते कुछ महीनों से दोनों अलग अलग रह रहे थे।