13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अकेला पाकर पति के दोस्त ने लूटी इज्जत, बोला- ‘किसी को बताया तो गला काट दूंगा’

दोस्त की हैवानियत के बारे में पत्नी ने पति को बताया..पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Jun 2022, 4:43 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने हैवानियत करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना महाराजपुरा थाने के एक गांव की है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद धमकी भी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो गला काट देगा। बाद में महिला ने अपने पति को उसके दोस्त की अश्लील हरकत के बारे में बताया जिसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पति के हैवान दोस्त ने अकेला पाकर लूटी आबरू
महाराजपुरा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता मनीषा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो एक दिन पहले पति के साथ खेत पर सब्जी तोड़ने के लिए गई थी। सब्जी तोड़ने के बाद जब पति सब्जी को घर पर रखने गए तभी पति का दोस्त अशोक कुमार खेत पर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। मनीषा ने बताया कि इसी बीच जब पति वापस खेत पर लौटा तो आरोपी अशोक पति को देखकर खेत से भाग गया और भागते भागते धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे व उसके पति का गला काट देगा।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव में फिर बहा खून, प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या


पति के साथ पहुंची थाने
पति के खेत पर आने के बाद मनीषा (बदला हुआ नाम) ने पति को आरोपी अशोक की अश्लील हरकत के बारे में बताया जिसके बाद पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- बीवी का प्रचार करना टीचर पति को पड़ा महंगा, जानिए पूरा मामला