भोपाल

पहले बेटे ने और फिर पिता ने एक ही युवती को बनाया हवस का शिकार, जानिए पूरा मामला

युवती ने बाप-बेटे पर दर्ज कराया रेप का केस, आरोप-दोनों ने धोखे में लेकर किया रेप...  
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2022, 6:02 PM IST
bhopal_rape.jpg

भोपाल. भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने बाप-बेटे पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पहले बेटे ने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए बाद में शादी के वादे से मुकर गया। बेटे के द्वारा रेप करने और शादी की बात से इंकार करने के बाद जब युवती उसके पिता के पास पहुंची तो लड़के के पिता ने भी युवती को अपने झांसे में लिया और उसकी शादी बेटे से कराने का वादा कर भरोसा दिलाया और इसके बदले उसकी आबरू एक नहीं बल्कि दो-दो बार तार-तार की। जानिए पूरा मामला...

पहले प्यार के जाल में फंसाकर बेटे ने लूटी आबरू
बाप-बेटे के द्वारा एक ही युवती से रेप करने का सनसनीखेज मामला भोपाल के निशानतपुरा इलाके का है। जहां रहने वाली 24 साल की युवती रिहाना (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो छोला मंदिर इलाके की रहने वाली है और बीते करीब 3 साल से चौक बाजार में एक दुकान पर काम करती है। वहीं पर पास में ही इब्राहिम उर्फ समीर नाम का युवक काम करता था जिसे उसकी पहचान हो गई और दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और एक दिन समीर ने उसे प्रपोज किया। रिहाना ने बताया कि दुकान के ऊपर एक गोदाम है और जब भी वो किसी काम से गोदाम में जाती तो समीर पीछे-पीछे आ जाता और वहीं पर उसने उससे शादी का वादा कर कई बार गलत काम किया। उसने अल्पना तिराहे और चेतन मार्केट के पास की होटलों में भी ले जाकर उसके साथ रेप किया। वो हर बार शादी का वादा करता रहा लेकिन जब बीते दिनों उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वो शादी करने से मुकर गया।

शादी कराने का कहकर पिता ने बनाया हवस का शिकार
प्रेमी समीर के शादी के वादे से मुकरने पर रिहाना (बदला हुआ नाम) समीर के पिता साजिद के पास पहुंची और उसे पूरी बात बताई। जिसके बाद साजिद ने उसे भरोसा दिलाया कि वो बेटे के साथ उसका निकाह कराएगा। वो साजिद की बातों में आ गई। लेकिन साजिद ने भी उसे बातों में फंसाया और एक उसे ईंटखेड़ी इलाके में ले गया और वहां उसके साथ गलत किया। इसके बाद फिर करोंद में बुलाकर गलत काम किया। अब यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि बेटा अभी शादी के लिए राजी नहीं है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दोनों उसे कोर्ट लेकर पहुंचे। वहां किसी वकील से मिलकर शादी का फर्जी एग्रीमेंट बनवा दिया। इसके बाद इब्राहिम उसे अपने घर ले गया। कुछ दिन साथ रखा, फिर घर से भगा दिया। शनिवार को पीड़िता ने निशातपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

Published on: