26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनसनीखेज वारदात : 14 साल की बेटी के गले पर पिता ने चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

पुजारी है आरोपी पिता...विवाद के बात पुजारी से अलग रहते हैं पत्नी-बच्चे...वारदात के बाद आरोपी फरार...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2022, 4:26 PM IST

bhopal.jpg

भोपाल. रविवार की दोपहर भोपाल में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। मामला शहर के निशातपुरा इलाके का है जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता ने बेटी की गर्दन पर चाकू से हमला किया है जिसके कारण बेटी को गंभीर चोट आई है और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिता पुजारी है और पत्नी से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है।

पिता ने किया बेटी पर चाकू से हमला
भोपाल के निशातपुरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मामा के घर में रह रही एक 14 साल की बच्ची पर उसके ही पिता ने जानलेवा हमला कर दिया। पिता ने चाकू से बेटी की गर्दन पर वार किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। 14 साल की घायल बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता पुजारी है जिसका पत्नी से विवाद चल रहा है और इसी विवाद के कारण पत्नी बच्चों को अपने साथ लेकर मायके में रह रही थी। रविवार को पुजारी पिता पत्नी व बच्चों को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा था। वो पत्नी व बच्चों पर वापस घर चलने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन जब बेटी ने साथ चलने से मना किया तो पिता इस कदर भड़क गया कि उसने चाकू से बेटी के गले पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- आरोप- 'वो कहता था 18 साल की होते ही बेटी को घर से उठा ले जाएगा', डर से बेटी ने दी जान

आरोपी पिता फरार, तलाश में जुटी पुलिस
बेटी पर चाकू से हमला करने के बाद पिता मौके से फरार हो गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची की मां के बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ धारा 307, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और हर कोई घटना से सहमा हुआ सा है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर LIVE VIDEO बनाकर युवक ने पिया जहर, पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप