भोपाल

Ladli Behna Yojana – एमपी की लाड़ली बहनों को 318 करोड़ की सौगात, बैंक खातों में आएगी भाईदूज की भेंट

318 crore rupees gift for Ladli Behna in MP on Bhai Dooj

2 min read
Oct 22, 2025
318 crore rupees gift for Ladli Behna in MP on Bhai Dooj (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ladli Behna Yojana - मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं, युवतियों को एक बार फिर राशि मिलेगी। भाईदूज के मौके पर उन्हें 318 करोड़ रुपए की सौगात दी जाएगी। राज्य सरकार पर्व की भेंट के रूप में यह राशि उनके बैंक खातों में डालेगी। सीएम मोहन यादव 1.27 करोड़ बहनों को यह राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां लाड़ली बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और विधायक व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले भाईदूज कार्यक्रम के संबंध में लाड़ली बहनों के लिए संदेश भी जारी ​किया। उन्होंने कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा और सम्मान का वचन निभाता है।

ये भी पढ़ें

एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों को 5700 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया ट्वीट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है। जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है। हमारे लिए बहनों की खुशी, उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास सर्वोपरि है।

कुल 318 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना में बहनों को 250 रुपए की भेंट राशि देने का वादा पूरा किया जा रहा है। उन्होेंने नवंबर से लाड़ली बहना योजना में 1500 रुपए देने का वादा भी दोहराया। 23 अक्टूबर को 1.27 करोड़ बहनों के बैंक खातों में 250 रुपए के हिसाब से कुल 318 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले रक्षाबंधन पर भी लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई थी।

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब तक 44917.92 करोड़ रूपए की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान का जीवंत उदाहरण बताया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को धनतेरस पर बड़ी सौगात, बैंक खातों में डाले 277 करोड़, सीएम ने किया ट्वीट

Published on:
22 Oct 2025 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर