भोपाल

एमपी के इस शहर के लिए बना 5 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, अप्रेल तक पूरे हो जाएंगे 2800 करोड़ के काम

Deepdan- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को धर्मस्थल चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने मां मंदाकिनी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया।

2 min read
Oct 19, 2025
5000 crore project is planned for the development of Chitrakoot

Deepdan- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को धर्मस्थल चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने मां मंदाकिनी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया। सीएम मोहन यादव ने यहां बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट का विकास प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए किया जाएगा। इसके लिए संतों, प्रबुद्ध जनों और आमजनों के सुझाव भी लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों की बैठक भी ली। यहां कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि चित्रकूट के समग्र विकास के लिए 5 हजार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। 2800 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य अगले साल अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट में आरोग्यम में प्रबुद्धजन से चर्चा की। यहां उन्होंने कहा कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए विकास किया जाएगा। यहां बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता नहीं है। मंदाकिनी नदी स्वच्छ और सदानीरा बनी रहे, भगवान कामतानाथ के सुगमता से दर्शन हो सके और भक्तों को सरलता से भोजन प्रसाद मिल सके ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को धनतेरस पर बड़ी सौगात, बैंक खातों में डाले 277 करोड़, सीएम ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट में विकास के लिए 163 स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवन तोड़कर जमीन उपलब्ध कराई है। यह बहुत सराहनीय पहल है।

सांसद गणेश सिंह ने दौरी सागर निर्माण की बाधाएं दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे मंदाकिनी नदी को नया जीवन मिलेगा।

5 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चित्रकूट के विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट में समग्र विकास के लिए कुल 5 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसमें से 2800 करोड रुपए के निर्माण कार्य आगामी अप्रैल माह तक पूरे हो जाएंगे।

चित्रकूट के विकास प्रोजेक्ट में नगर वन निर्माण, घाट निर्माण, सड़कों के विकास, सौदर्यीकरण मंदाकिनी नदी की साफ-सफाई तथा घाट निर्माण परिक्रमा पथ के विकास जैसे कार्य शामिल हैं। प्रोजेक्ट में मझगवां में औद्योगिक इकाइयों और शिक्षण संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव भी है।

ये भी पढ़ें

एमपी में किसानों से वापस मांग रहे मुआवजा राशि, नहीं देने पर कुर्की की धमकी, खाते फ्रीज किए

Published on:
19 Oct 2025 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर