भोपाल

राजधानी में बदमाशों का उत्पात, 6 साल की बच्ची के सिर पर मारी तलवार, पिता को भी नहीं छोड़ा

MP news: सिर में तलवार लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना बुधवार की है और इसके सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात सामने आए हैं।

2 min read
Mar 27, 2026
6-Year-Old Girl Struck on Head with Sword by criminals (फोटो- Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश की राजधानी से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई हैं।शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों के आपसी विवाद में एक छह साल की मासूम पर तलवार से हमला होने का मामला सामने आया है। सिर में तलवार लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना बुधवार की है और इसके सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बेटी के पिता पर भी बदमाशों ने हमला किया था। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में हथियारों से लैस बदमाश उत्पाद मचाते नजर आ रहे है। घटना के 24 घंटे बाद भी न ही आरोपियों की पहचान हुई है ना ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी है।

ये भी पढ़ें

MP Breaking: बारातियों को भरकर इंदौर जा रही बस खाई में गिरी, महिलाएं-बच्चे सहित 15 लोग घायल

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि छह वर्षीय मिरल अहमद पुत्री फैजान अहमद इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है। मिरल एक प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन की छात्रा है। उसके पिता फैजान अहमद पोस्ट ऑफिस में जॉब करते हैं। फैजान के मुताबिक, उनका ससुराल शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित नूरमहल के पास है। बुधवार देर रात वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहा था। वे शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचे, जहां पहले से विवाद चल रहा था।

करीब 70 से 80 लोग आपस में बहस कर रहे थे। इसी बीच विवाद कर रहे युवकों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बीच किसी ने एक जोरदार वार किया। धारदार हथियार से उनकी बेटी के सिर में लगा और सिर में गहरी चोट आई। वे बच्ची को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल गए, जहां उसका इलाज कराया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट, की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात भी मचाया जिसमें उन लोगों ने 2–3 गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

वाहनों में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में मिले फुटेज

फैजान के अनुसार मारपीट करने वाले लोग बाहर से आए थे। घटनास्थल पर रहने वाले किसी युवक को मारने आए थे, बदमाशों नै उनकी बेटी पर हमला करने के साथ ही दो से तीन वाहनों में तोड़फोड़ की। सभी लाठी डंडे और तलवारों से लैस थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि उनके सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं। इस मामले में शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेई के मुताबिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: AIIMS भोपाल के पास बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा निर्माणाधीन छज्जा, 8 लोग घायल

Published on:
27 Mar 2026 05:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर