27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Breaking: बारातियों को भरकर इंदौर जा रही बस खाई में गिरी, महिलाएं-बच्चे सहित 15 लोग घायल

MP news: हादसे में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
sleeper Bus Carrying Wedding Guests Plunges into Gorge in ujjain 15 people Injured MP news

sleeper Bus Carrying Wedding Guests Plunges into Gorge (फोटो- Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इंगोरिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के पास बारातियों से भरी हुई स्लीपर बस अनियंत्रित होकर अचानक खाई में पलट गई। इस हादसे में बस सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हादसे में अभी तक किसी भी मृत्यु की खबर सामने नहीं आई है। अभी तक, दुर्घटना के संबंध में किसी के मरने की सूचना नहीं मिली है।

घायलों को भेजवाया गया अस्पताल

पुलिस ने घायलों को तुरंत इंगोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी है जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों को इंगोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। पुलिस अभी प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी इकठ्ठा कर रही है।

खबर अभी अपडेट हो रही है…..