भोपाल

LPG सिलेंडर में पता लग सकेगा कितनी बची है गैस…? नहीं होगा रिसाव

MP News:खाद्य एवं आपूर्ति के अफसर के सामने हाल ही में प्रेजेंटेशन भी हुआ, जिसमें सुरक्षा का ये बिंदु जाहिर हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:35 AM IST
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: घरेलू एलपीजी सिलेंडर को अपग्रेड रेगुलेटर की मदद से ज्यादा सुरक्षित किया जा रहा है। खासतौर पर रेगूलेटर को। इसकी नॉब में मामूली बदलाव करके एलपीजी सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जाएगा। दरसअल रेगुलेटर को ऑन ऑफ करने के दौरान इस अतिरिक्त बटन को दबाना होगा जिससे सुनिश्चित होगा की रेगुलेटर ठीक से फिट हो गया।

साथ ही सिलेंडर में बची गैस को दिखाने के लिए कुछ रेगुलेटर में प्रेशर गैज भी दिख रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति के अफसर के सामने हाल ही में प्रेजेंटेशन भी हुआ, जिसमें सुरक्षा का ये बिंदु जाहिर हुआ।

यह होगा लाभ

सिलेंडर में गैस रिसाव बड़ी दिक्कत है। ये रेगुलेटर से ही होता है। कई बार इससे सिलेंडर में विस्फोट की स्थिति बनती है। सुरक्षा बदलाव से अब ये घटेगी। इस साल 2025 में अब तक 17 दुर्घटनाएं सिलेंडर फटने की हुई। कुछ बड़ी दुर्घटनाओं की बात करें तो अक्टूबर 2024 में कोलार में हुई। दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी थी। जुलाई 2024 में शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक दुकान में धमाका हुआ। दुकानदार समेत आसपास लोग जख्मी हुए। मार्च 2024 में बाणगंगा में सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।

एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षात्मक आपूर्ति पर प्रशासन का फोकस है। इसमें नवाचार हो रहे हैं। रेगुलेटर में बदलाव सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।- भूपेंद्र गोयल, एडीएम भोपाल

Updated on:
9 Sep 2025, 10:35 AM IST
Published on: