भोपाल

CM Rise School: सीएम राइज स्कूल में प्रवेश के लिए 16 मार्च से ऑनलाइन भरेंगे फॉर्म, जाने कैसे मिलेगा एडमिशन

Admission Start in CM Rise Shools Online Form on 16 March: कैंपस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होने के बाद ही रिक्त स्थानों का आकलन एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा...यहां पढ़ें कैसे मिलेगा एडमिशन और क्या है फॉर्म भरने की लास्ट डेट...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 1:04 PM IST
cm_rise_school_online_admission_form_from_16_march_know_how_to_get_admission_process.jpg

Admission Start in CM Rise Shools Online Form on 16 March: मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में 16 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा केजी-1 व पहली में प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन की 23 मार्च तक होंगे।

6 अप्रेल तक फार्म भरवाना, अभिलेख प्राप्त कराना और शुल्क लागू हो, तो उसे प्राप्त किया जाएगा। नए सत्र की क्लास एक अप्रेल से शुरू होंगी। प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कक्षा 6 और 9 में विद्यालय एवं इसके कैंपस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होने के बाद रिक्त स्थानों का आकलन और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

स्कूल में कार्यरत शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के बच्चों को उसी स्कूल में सीधे प्रवेश (लाटरी सिस्टम से न दिए जाकर सीधे प्रवेश) दिए जाने का प्रविधान किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत 15 मार्च तक प्राचार्य द्वारा हिंदी/इंग्लिश मीडियम तथा क्लास वॉइज आकलन कर रिक्त स्थानों की सीएम राइज विमर्श पर प्रविष्टि की जाएगी।

- 16 मार्च से विद्यालय की प्रारंभिक कक्षा केजी-1/ पहली में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूलों में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 16 से 23 मार्च के बीच होगी।

- 28 मार्च को प्रवेश सूची जारी की जाएगी।

- 6 अप्रैल तक फार्म भरवाना, अभिलेख प्राप्त कराना एवं शुल्क लागू हो, तो उसे प्राप्त किया जाएगा।

- नए सत्र की कक्षाएं एक अप्रैल 2024 से शुरू होंगी।

Updated on:
12 Mar 2024, 1:04 PM IST
Published on: