3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: भोपाल से लखनऊ फ्लाइट अब दो दिन जाएगी वाराणसी, 31 मार्च से गोवा फ्लाइट में बुकिंग बंद

Good News Flight from Raja Bhoj Airport: राजा भोज एयरपोर्ट से मार्च के अंत से शुरू होने वाली भोपाल-लखनऊ फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन वाराणसी तक जाएगी, जानेे मार्च में कौन सी फ्लाइट में बुकिंग होगी बंद और कौन सी नई फ्लाइट होंगी शुरू...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Mar 2024, 10:46 AM IST

bhopal_lucknow_flight_know_take_off_for_two_days_for_varanasi_new_flights_for_summer_start_from_march_ending_know_time_schedule.jpg

Flight from Raja Bhoj Airport: राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj International Airport) से मार्च के अंत से शुरू होने वाली भोपाल-लखनऊ फ्लाइट(Bhopal-lucknow filight) को अब दो दिन वाराणसी तक चलाने की तैयारी है। वहीं, पुणे के लिए (Flight for Pune) बंद एयर इंडिया की फ्लाइट को इंडिगो भी शुरू कर सकती है। इसका शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जा सकता है।

इसके अलावा इंडिगो रात में दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है। ये फ्लाइट रोजाना रात में करीब 8 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। मार्च के बाद नहीं मिलेगी ये फ्लाइट वर्तमान में चल रही इंडिगो की भोपाल-आगरा और भोपाल गोवा फ्लाइट में मार्च के अंत से बुकिंग बंद कर दी जाएगी।

एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि समर सीजन में ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर फ्लाइट (Flight in Summer) चलाने की योजना है। वहीं वैष्णो देवी और कोलकाता के लिए फ्लाइट्स की सौगात चैत्र नवरात्रि में मिल सकती है। जम्मू फ्लाइट को अमृतसर से भी लिंक किए जाने की संभावना है। इनमें लोग स्वर्ण मंदिर भी जा सकेंगे।

- फ्लाइट नंबर 6ई-7073- भोपाल से लखनऊ के लिए शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और 6 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। इसका किराया 4859 रुपए है।

- फ्लाइट नंबर 6ई-7076 लखनऊ से भोपाल के लिए शाम 7 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। वहीं राम 8 बजकर 45 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। इसका किराया 5636 रुपए है।

ये भी पढ़ें : खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, पीएम मोदी ने बुंदेलखंडवासियों को दिया बड़ा तोहफा, जाने कम्प्लीट शेड्यूल

ये भी पढ़ें : धार भोजशाला सर्वे: 1000 साल पहले यहां होती थी मां सरस्वती की पूजा, अब होगा सर्वे