भोपाल

टिकट कटने के बाद पहली बार बोलीं साध्वी प्रज्ञा, ‘हो सकता है मेरे शब्द मोदी जी को पसंद ना आए हों’

टिकट कटने के बाद भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

2 min read
pragya thakur statement
टिकट कटने के बाद पहली बार बोलीं साध्वी प्रज्ञा, 'हो सकता है मेरे शब्द मोदी जी को पसंद ना आए हों'

लोकसभा चुनावों 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर नाम जारी किए जा चुके हैं। खास बात ये है कि भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की पहली सूची में कई मौजूदा सांसदों के टिकट भी कटे हैं। इस लिस्ट में एक नाम भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का भी है। पार्टी ने उनके स्थान पर इस बार पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट देकर उम्मीदवारी सौंपी है। टिकट कटने के बाद पहली बार प्रज्ञा ठाकुर की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि 'हो सकता है मैनें कुछ ऐसे शब्द बोले हों जो मोदी जी को पसंद ना आए हों।'


मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि भोपा से मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आगे ये भी कहा कि किसे टिकट देना है और किसे नहीं, ये फैसला सिर्फ संगठन का होता है। इसमें ये बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि टिकट क्यों काटा गया और कैसे काटा क्यों। उन्होंने अपनी सफाई में ये भी कहा कि मैंने पहले भी टिकट की मांग नहीं की थी और अब भी नहीं की है।

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर एक ऐसा बयान भी दे चुकी हैं, जिसके बाद पीएम मोदी द्वारा भी उनके बयान की आलोचना कर चुके हैं। पीएम ने अपनी ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो उन्हें कभी माफ नहीं कर सकेंगे। दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथुराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बता दिया था। उनके इस बयान से विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी आलोचनाएं होनी शुरु हो गईं थीं। यहां तक की बात पीएम मोदी तक पहुंची तो उन्होंने भी कहा था कि, भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो, लेकिन वो उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट पर साढ़े तीन लाख से अधिक के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद से ही लगातार उनके ऐसे बयान सामने आते रहते हैं, जिसके चलते वो अकसर आलोचनाओं से घिरी रहती हैं।

Published on:
04 Mar 2024 07:58 pm