वहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मृतक कालीन बेचने का काम करता है। सोमवार की सुबह उसने पहले अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को पेड़ से लटकाकर फांसी लगाई, फिर अपने 12 वर्षीय बेटे की भी पेड़ से लटकाकर हत्या की है। यही नहीं, बच्चों की मौत के बाद युवक ने खुद भी उसी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इधर गटना के बाद मृतकों के परिजन ने सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान जमकर बवाल भी हुआ है, जिसमें पथराव और आगजनी की खबर भी सामने आई है। परिजन की मांग है कि, पोस्टमॉर्टम से पहले राजू बंजारा की गिरफ्तारी की जाए।