भोपाल

Agniveer Bharti 2023 : यहां शुरु होने जा रही है अग्निवीर भर्ती रैली, जानें आयोजन की तारीख

Agniveer Bharti 2023 : मध्य प्रदेश के 9 जिलों में होने जा रहा है अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन।

less than 1 minute read
Agniveer Bharti 2023 : यहां शुरु होने जा रही है अग्निवीर भर्ती रैली, जानें आयोजन की तारीख

Agniveer Bharti 2023 : भारर्तीय सेना में जाने की इच्छा रखते हुए अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए काम की खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के 9 जिलों में जल्दी ही अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि, ये भर्ती रैली आयोजन सात दिनों तक चलेगा। इसके तहत देश की सुरक्षा के लिए जवानों की भर्ती की होगी।


आपको बता दें कि, जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मध्य प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन राजधानी भोपाल समेत बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले में आयोजित किया जाएगा। रैली का आयोजन 20 अगस्त से शुरु होकर 26 अगस्त तक चलेगा। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को 11 बजे प्रवेश दिया जाएगा और उसके बाद फिटनेस टेस्ट से संबंधित आयोजन होंगे।


इन पदों पर होगी भर्ती

ये भर्तियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन के पदों पर होने जा रही है। अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का आयोजन किया गया था। जिन युवाओं ने इस परीक्षा को पास किया गया है वो अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। इस भर्ती रैली आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं के भाग लेने की संभावना है।

Published on:
16 Aug 2023 01:40 pm
Also Read
View All