5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, video viral

- मोबाइल टावर पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा- 12 घंटे बाद टॉवर से युवक को नीचे उतारा- पुलिस के साथ SDRF की टीम ने नीचे उतारा- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Aug 2023, 5:28 PM IST

high voltage drama at mobile tower

150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, video viral

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले अमरवाड़ा में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां मौजूद एक मोबाइल टॉवर युवक चढ़ गया। बताया जा रहा है कि, युवक को मंगलवार तड़के 3.30 बजे टावर से नीचे उतरा जा सका। लंबे हंगामे और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम ने युवक को नीचे उतारा। ये भी सामने आया कि, टॉवर पर चढ़े युवक का करीब 12 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने टॉवर पर चढ़े युवक को उतारने के तमाम प्रयास किए, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस के तमाम प्रयास विफल होने के बाद वरिष्ठ अफसरों ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही मौके पर 5 सदस्यीय टीम भी पहुंच गई एसडीआरएफ ने भी अपने स्तर पर प्रयास शुरु किए, जिसपर युवक कूदने की धमकी देने लगा, जिसका चलते संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया।

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले डंडे और पत्थर, video viral


मोबाइल टॉवर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

बतया जा रहा है कि, मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाला युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है, उसका नाम आनंद है। सुबह 3.30 बजे जब युवक उतरा तो अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। इस संबंध में अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे का कहना है कि, युवक को जब रात में उतारने का प्रयास किया तो वो कूदने की धमकी देने लगा। लिहाजा प्रशासनिक अमले ने किसी तरह का रिस्क लेने का प्रयास नहीं किया और रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। आखिरकार करीब 12 घंटे बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली।