भोपाल

अलर्ट: एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

MP Weather : प्रदेश में गेहूं फसलें खड़ी हैं या कट रही हैं। बारिश-ओले से नुकसान होगा। वहीं उपार्जन केंद्रों में 1,01,836 मीट्रिक टन गेहूं खुले में है। जिसके भींगने का खतरा बना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 11:25 AM IST
MP Weather

MP Weather :मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बादलों के साथ होगी। मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से ही शुरू हो गई। राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। भोपाल में देर शाम बूंदाबांदी भी हुई। विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। भोपाल में 3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 35 से 39 के बीच रहा। सबसे अधिक नर्मदापुरम में 39.4, उज्जैन में 38.5 व बैतूल में 38 डिग्री रहा।

ओले-बारिश का अलर्ट

1 अप्रैल: खंडवा, खरगोन, बड़वानी।

2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम सहित 17 जिलों में।

3 अप्रैल: नर्मदापुरम सहित 7 जिलों में।

4 अप्रैल: सिवनी व आसपास।

संकट के बादल

प्रदेश में गेहूं फसलें खड़ी हैं या कट रही हैं। बारिश-ओले(Rain Alert) से नुकसान होगा। वहीं उपार्जन केंद्रों में 1,01,836 मीट्रिक टन गेहूं खुले में है। जिसके भींगने का खतरा(Hailstorm) बना है। परिवहन की सुस्त रफ्तार के चलते नुकसान हो सकता है

Updated on:
1 Apr 2025, 11:25 AM IST
Published on: