भोपाल

कल से अमरनाथ यात्रा शुरु, टिकट कंफर्म न होने से बढ़ी टेंशन, भोपाल से 30 जत्थे होगे रवाना

Amarnath Yatra 2026 : 'अमरनाथ यात्रा' को लेकर देशभर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। भोपाल से मेडिकल सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन तक क्लियर कर चुके यात्रियों का ट्रेन टिकट कंफर्म न हो पाने से यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है।
2 min read
Amarnath Yatra 2026
Amarnath Yatra 2026 (कल से अमरनाथ यात्रा शुरु Photo Source- Patrika)

Bhopal News : आस्था के सबसे बड़े पड़ाव में से एक 'अमरनाथ यात्रा' को लेकर देशभर की तरह मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है। वहीं, भोपाल से यात्रा पर जा रहे क्षद्धालुओं ने मेडिकल सर्टिफिकेट से लेकर पंजीयन तक की सभी तैयारियां यात्रियों ने पूरी कर ली हैं, लेकिन ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों की चिंता को बढ़ा दिया है। दो - दो महीने पहले टिकट बुक कराने के बावजूद कई श्रद्धालुओं के टिकट अब भी वेटिंग लिस्ट में ही शो हो रहे हैं। ऐसे में परिवार और जत्थों के साथ जाने वाले यात्री यात्री चिंतित हैं।

यात्रा के दौरान यात्रियों ने अतिरिक्त कोच लगाने की मांग भी की है। वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। रविवार, सोमवार से यात्रियों के जत्थों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी।

भोपाल से पहुंचते हैं 10 हजार श्रद्धालु

भोपाल समेत आसपास से इस यात्रा पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन करवा चुके हैं, साथ ही कुछ श्रद्धालु जम्मू पहुंचकर स्पॉट पंजीयन कराएंगे।

श्रद्धालुओं में चिंता

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के लिए अभी एक सप्ताह से कम समय रह गया है। यात्रियों की रवानगी का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। लेकिन यात्रा के लिए अब भी कई यात्रियों के टिकट वेटिंग में है। ऐसे में यात्रा को लेकर श्रद्धालु काफी चिंतित हैं।

दो महीने बाद भी वेटिंग जहां थी वहीं

भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले मनीष पावसे ने बताया कि, 60 दिन पहले जैसे ही काउंटर खुला था टिकट बुक करा ली थी, लेकिन वेटिंग क्लीयर नहीं हो पा रही है। अब भी 60 वेटिंग शो हो रही है। हमारे साथ परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी हैं, किसी की भी टिकट कंफर्म नहीं हुई है। इसी प्रकार कई यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं हुई है।

रेल मंत्रालय को भेजा मेल

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव ङ्क्षरकू भटेजा ने बताया कि मंडल का पहला जत्था 29 जून को रवाना होगा, इसमें 120 यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान टिकट को लेकर काफी दिक्कतें हो रही है, कई यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं हुए हैं। वहीं कुछ यात्रियों के किसी भी श्रेणी में टिकट कंफर्म नहीं हो पाए हैं। इसे लेकर मंडल ने रेल मंत्रालय को भी मेल और एक्स के जरिए स्पेशल ट्रेन चलाने और मालवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है। मंडल के कुल 16 जत्थे रवाना रवाना होंगे। इसमें सबसे आखिरी जत्था 3 अगस्त को जाएगा। 29 जून को पहले जत्थे की ही कई यात्रियों के टिकट अभी कंफर्म नहीं हुए हैं।

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

-पैदल चलना: हमेशा छोटे - छोटे कदम उठाकर चलें। अकेले चलने के बजाय ग्रुप बनाकर यात्रा करें।
-खान - पान: यात्रा के दौरान सुपाच्य, हल्का भोजन ही करें।
-योग प्राणायाम: यात्रा शुरू करने से पहले फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाले प्राणायाम का अभ्यास जरूर करें।
-फर्स्ट एड किट: अपने साथ जरूरी दवाइयां, ओआरएस, कपूर और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई मेडिकल इमरजेंसी किट अवश्य रखें।
-परतों में कपड़े: वहां मौसम अचानक बदलता है। भारी जैकेट के बजाय थर्मल इनर, फुल स्लीव्स शर्ट और स्वेटर ही पहनें।
-तैयारी: अच्छी क्वालिटी का रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग कवर जरूर रखें। छाता ले जाने से बचें। क्योंकि, इससे ट्रैकिंग के दौरान हाथ व्यस्त हो जाते हैं। हमेशा मजबूत ग्रिप वाले, पहले से पहने हुए ट्रैकिंग शूज ही पहनें।

Published on:
28 Jun 2026 07:13 am