भोपाल

गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये फल, फायदे कर देंगे हैरान

गर्भवस्था में महिलाओं के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है आंवला, यहां जानिए इसके फायदे

2 min read
गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये फल, फायदे कर देंगे हैरान

भोपाल/ प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है। क्योंकि, गर्भावस्था के दौरान पूरे नौ महीने किसी भी तरह का कॉम्प्लिकेशन अपने साथ साथ दुनिया में आने वाले मेहमान की भी जान का खतरा बन सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिला जो कुछ भी खाती पीती है, उसका फायदा या नुकसान गर्भ में पलने वाले बच्चे को भी मिलता है।



इसलिए इसे कहेंगे संजीवनी बूटी

ऐसी कई फायदेमंद चीजें हैं, जिनके सेवन से गर्भवती महिलाओं और दुनिया में आने वाले बच्चे की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। इन्ही फायदेमंद और गुणकारी चीजों में से एक है, आंवला। वैसे तो इसके खट्टे मीठे स्वाद के कारण आंवला खाना कई लड़कियों और महिलाओं को पसंद ही होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए इसे संजीवनी बूटी कहना भी ठीक होगा। आज हम आपको बता रहें हैं आंवले के सेवन से गर्भवस्था में मिलने वाले कई बड़े फायदों के बारे में...।


भरपूर मात्रा में होता है विटामिन सी

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। अगर गर्भवती महिला इसका सेवन करे तो इससे उनका शरीर में आयरन की बढ़ोतरी होती है। साथ ही, शरीर में हिमोग्लोबिन भी मेंटेन रहता है।वहीं आंवले के सेवन से खून भी बहुत तेजी से साफ होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी होता है। ये मां और बच्चे दोनो के ही शरीर में मौजूद रक्त की सफाई करता है। इतना ही नहीं, गर्भवस्था के आखिरी तीन महीनों में कई महिलाओं के हाथ-पैरों में सूजन आने लगती है। ऐसे में आंवले का सेवन से इस समस्या से बहुत हद तक आराम रहता है।


ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल

आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाया जाता है। ये कब्ज की समस्या में भी काफी फायदा पहुंचाता है। वहीं, गर्भावस्था में आंवले के सेवन से ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल रहता है। साथ ही, आंवले का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे की कैल्शियम की कमी दूर करके हड्डियां मबूत करता है। एंटी ऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर आंवला रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाता है, जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली कमजोरी के चलते किसी तरह के कॉम्प्लिकेशन तो नहीं आते साथ ही, फ्लू और यूरिनरी इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।


एक आंवले में होता है इतना पोषण

बता दें कि, औसतन एक आंवले में 500 mg से लेकर 1800 mg तक विटमिन सी होता है। इसके सेवन से पहले इसका पूर्ण ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। अगर आवंले को फल की तरह लिया जाए तो एक आंवला काफी है, वहीं अगर पाउडर के रूप में लिया जाए तो 1 टी स्पून से खुराक बन जाएगी। वहीं कई लोग इसे आचार और मुरब्बे के रूप में भी खाते हैं।

Updated on:
20 Nov 2019 04:14 pm
Published on:
19 Nov 2019 05:51 pm
Also Read
View All