आरोप काफी देर तक फारेस्ट विभाग से नहीं मिला कोई प्राथमिक सपोर्ट...
भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...
रविवार की सुबह शहर के लोगों के लिए दहशत भरी रही। जिसके एक ओर जहां सुबह ही धागा फैक्टरी में लगी आग की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं इसके साथ ही पीपुल्स माल के पीछे कोरल कासा एवं प्रीमियम ऑर्चिड के पास सुबह भालू देखे जाने की सूचना से शहर में दहशत का माहौल बन गया।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार यह भालू रविवार की सुबह भालू दिखा। साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि भालू के द्वारा चार से पांच व्यक्तिओं पर हमला भी किया गया। इस हमले में एक युवक को गम्भीर चोट आई हैं। लोगों का कहना है कि सुबह 8 बजे से कई विभागों से सम्पर्क किया गया परन्तु 9 बजे तक उन्हें फारेस्ट विभाग से कोई प्राथमिक सपोर्ट नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार पिछले साल भी इसी इलाके में एक बाघ मिला था। भालू की सूचना के बाद नवीबाग इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
राजधानी भोपाल के बैरसिया रोड करोंद स्थित नवीबाग वन्य प्राणियों को इतना भा रहा है की रविवार सुबह खतरनाक भालू सुबह लगभग 7:30 से 8 के बीच यहाँ स्थित अाईआईएसएफ के गवर्नमेंट क्वार्टर्स में लोगों द्वारा देखा गया. इसके बाद लोगों ने पास ही रहने वाले अाईआईएसएफ डायरेक्टर के ड्राइवर सुखराम सेन को सूचना दी. वह अपने हाथ में डंडा लेकर उसे भागने पंहुचा जहाँ हिंसक भालू ने उसका गाला पकड़ लिया उसने अपना गाला छुड़ाने हाथ बढ़ाया तो उसने उसका हाथ मुँह में भर लिया.
इससे सुखराम का हाथ घायल हो गया.आसपास खड़े लोगों ने जब जोरों से चिल्लाया तो वह भाग खड़ा हुआ.घायल सुखराम को करोंद अनुसूचित जाती बीजेपी अध्यक्ष महेश सिकनिया और अन्य लोगों द्वारा करोंद स्थित ग्लोवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उसे 9 टांके आए. उसका उपचार जारी है.
हिंसक भालू अाईआईएसएफ से मित्तल कॉलेज के पीछे रहवासी क्षेत्रों में घुस गया जहाँ मॉल के पीछे एक महिला को उसने अपना शिकार बनाया.घायल महिला को लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
चोपड़ा शंकर नगर में बच्चे और महिला को किया घायल
सबरी नगर वार्ड 74 में दाखिल हो वह रसलखेड़ी चोपड़ा पंहुचा जहाँ उसने शंकर नगर की रहने वाली सरोज बाई मजदूर और अमर दीप पिता दिनेश यादव को घायल कर दिया.
उन्हें भी उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार इसके अलावा मालीखेड़ी, भानपुर सहित अन्य स्थानो के रहवासियों को भी भालू के द्वारा घायल किया गया है.
एसडी फारेस्ट सत्येंद्र सिंह भदौरिया और सी एस पी लोकेश सिन्हा द्वारा बताया गया की सूचना मिलते ही मोके पर अमले के साथ पहुंच चुके हैं. हाल ही में उसकी लोकेशन चोपड़ा पटोलपम्प के आसपास आ रही.मोके पर डीऍफ़ओ तिवारी और वन विहार की टीमें भी पहुंच रही हैं.
कुछ वर्ष पहले आया था बाघ...
विगत कुछ वर्ष पूर्व खतरनाक बाघ नवीबाग के सेंट्रल एग्रीकल्चरल इंस्टिट्यूट से सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व और वन विभाग की कड़ी मसक्कत के बाद इंजेक्शन दे पकड़ा गया था।जो रायसेन के जंगलों से आना बताया गया था। अनुमान है की यह भालू भी वहीं से आया होगा।