भोपाल

हताश नजर आई फैशनेबल जिंदगी जीनेवाली भोपाल की बिल्डर, उड़ा चेहरे का नूर

Bhopal Builder Sangeeta Ramtani : करीब दो साल से फरार चल रहे थे बिल्डर दंपत्ति, गिरफ्तारी के बाद दिखे बीमार, उतरा चेहरे का रंग
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:05 PM IST
भोपाल की बिल्डर संगीता रमतानी
भोपाल की बिल्डर संगीता रमतानी image patrika enhanced AI

Bhopal Builder Sangeeta Ramtani : भोपाल के बिल्डर दंपत्ति संदीप रमतानी और उसकी पत्नी संगीता अब पुलिस की हिरासत मेें हैं। उनपर करोड़ों की ठगी के आरोप हैं। संदीप रमतानी और पत्नी संगीता रमतानी ने देशभर में घूमकर कई लोगों को चूना लगाया। अयोध्यानगर थाने में ही उनके खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। संदीप और संगीता रमतानी ने मेसर्स लैंडमार्क होम्स नाम की फर्म बनाई थी जोकि आवासीय मल्टी का निर्माण करती थी। आरोपियों ने लोगों से मल्टी में निर्माणाधीन फ्लैट की रजिस्ट्री कर पैसे ले लिए। लेकिन न तो उन्हें फ्लैट सुपुर्द किये और न ही पैसे लौटाये। इतना ही नहीं, अधूरे फ्लैट पर बैंक से भी लोन के रूप में करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में संदीप रमतानी और संगीता रमतानी फरार हो गए। करीब 2 साल बाद बिल्डर दंपत्ति पुलिस गिरफ़्त में आए तो बेहद हताश दिखे। फैशनेबल जिंदगी जीनेवाली संगीता रमतानी का तो चेहरे का नूर ही गायब हो गया है।

आरोपियों के खिलाफ भोपाल के ही विभिन्न थानों में धोखाधडी के कई प्रकरण, शिकायतें और स्थाई वारंट लंबित हैं। पंजाब के रोपड का भी वारंट है।

मकान एवं फ्लैट बनाकर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर संदीप रमतानी और उसकी पत्नी संगीता रमतानी थाना अयोध्या नगर के 03 प्रकरणों एवं विभिन्न थानों के प्रकरणों एवं स्थायी वारंट में फरार लैंडमार्क होम्स फर्म के मालिक बिल्डर दंपती संदीप रमतानी एवं उनकी पत्नी संगीता रमतानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

थाना अयोध्यानगर में प्रापर्टी बिल्डर एवं डेवलपर फरियादी योगेश सूद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी संदीप रमतानी ने 2017 में साथी आरोपी योगेन्द्र राजपूत के साथ अर्चना परिसर अयोध्यानगर में 4 निर्माणाधीन फ्लैट बुक करवाए। पजेशन लेटर देकर पूरी राशि 60 लाख रुपये ले ली लेकिन फ्लैट पूर्ण नहीं किये, न ही रजिस्ट्री कर हेंड ओवर किए। उक्त फ्लैट्स पर षडयंत्रपूर्वक 60 लाख रुपए का लोन भी ले लिया। योगेश सूद की शिकायत पर थाना अय़ोध्यानगर में संदीप रमतानी पर धारा 418, 420, 120 बी भादवि का केस दर्ज किया गया।

राघवेन्द्र ओझा, अमित सिंह तथा मनदीप चौकसे ने भी बिल्डर दंपत्ति संदीप रमतानी व संगीता रमतानी पर धोखाधडी की शिकायत दर्ज कराई थी। तीनों फरियादियों ने पुलिस को बताया कि अयोध्यानगर में बहुमंजिला बिल्डिंग सुरभि मजेस्टिक में निर्माणाधीन फ्लैट की रजिस्ट्री कराकर पूरे पैसे ले लिये पर निर्माण नहीं कराया। इसी बीच निर्माणाधीन बिल्डिंग पर आरोपियों ने बैंक से भी लोन ले लिया। कर्ज नहीं चुकाने के कारण बैंक ने बिल्डिंग को कुर्क कर लिया था।

जनता कालोनी गोविंदपुरा की बसंती सोनी ने भी संदीप रमतानी, संगीता रमतानी की पुलिस में शिकायत की थी। इस मामले में थाना अयोध्यानगर में धारा 318(4), 316(2) बीएनएस का केस दर्ज है।

थकी सी दिख रही बिल्डर संगीता रमतानी

धोखाधडी मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप रमतानी तथा संगीता रमतानी को 5 दिन पहले अयोध्यानगर पुलिस ने बैरागढ तथा शाहपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अयोध्यानगर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश लिल्हारे और उनकी टीम आरोपी दंपत्ति से पूछताछ कर रही है। फरारी में दोनों का हुलिया पूरी तरह बदल चुका है। शानो शौकत की जिंदगी जीनेवाली बिल्डर संगीता रमतानी तो बीमार से नजर आई। वह थकी थकी सी दिख रही है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति संदीप ने ही उसके नाम से फर्म बनवाई थी।

Updated on:
24 Nov 2026, 1:05 PM IST
Published on: