भोपाल

Bhopal Crime: स्कूल से छुट्टी कराकर बच्चों को घर लाई रुखसाना, खाना खिलाया, थोड़ी देर बाद तीनों ने तोड़ा दम

Bhopal Mother-2 Children Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू विवाद के बाद मां ने दो मासूम बच्चों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। आटे को लेकर भड़का था विवाद, पति की डांट से थी खफा।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 9:27 AM IST
bhopal mother-2 children death domestic dispute police
Bhopal Mother-2 Children Death: अरवलिया गांव निवासी रुकसाना और दो बच्चों की अस्पताल में मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Bhopal Mother-2 Children Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संयुक्त परिवार में तनाव और घरेलू विवाद में एक महिला ने दो बच्चों की मौत से सनसनी मच गई। परिजन ने तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मृत्यु हो गई। मामला ईटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवलिया गांव का है। मामले में सबसे अजीब वाली बात यह सामने आई है कि मां रुकसाना पहले बच्चों को स्कूल से जल्दी घर लेकर आई और फिर उन्हें खाना खिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया।

आटा मांगने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, अरवलिया गांव में लोटस गार्डन के पीछे रहने वाली रुखसाना बी (37 वर्ष) का विवाह फईम से हुआ था। फईम धार्मिक शिक्षा देने के साथ ही मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। परिवार में बेटी रुकईया (12 वर्ष) और बेटा फैजल (8 वर्ष) के अलावा छोटे भाई की पत्नी यानी देवरानी भी साथ रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया, शुक्रवार दोपहर देवरानी ने रुखसाना से आटा मांगा था। घर में आटा कम होने का कहकर रुखसाना ने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। जब फईम को घटना की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाया और डांट भी लगाई।

स्कूल से जल्दी बुलाया, खाना खिलाया, फिर हमेशा के लिए मूंद ली आंखे

शनिवार को फईम दुकान पर काम करने चला गया। दोपहर के समय रुखसाना ने आधे दिन में ही दोनों बच्चों की स्कूल से छुट्टी करा ली और उन्हें घर ले आई। घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को खाना खिलाया। इसके बाद रुखसाना ने संदिग्ध पदार्थ पानी में मिलाया और बच्चों को पिला दिया। इसके बाद खुद भी उस घोल सेवन कर लिया।

बच्चों की आवाज सुनकर दरवाजा तोड़कर पहुंचे पड़ोसी

शाम के समय जब घर के भीतर से बच्चों की आवाजें सुनाई दीं, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे, तो वहां रुखसाना और दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर थी। तुरंत तीनों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार देर रात मां और दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

पति और देवरानी से पूछताछ शुरू

परिजनों ने देवरानी से हुए विवाद को ही इस घटना की वजह बताया हो पति, देवरानी, मायके पक्ष और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे है। तथ्यों और पोस्टमार्टम व अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।- पंकज कुमार पांडे, एसपी, भोपाल देहात

Updated on:
23 Nov 2026, 9:27 AM IST
Published on: