भोपाल

भोपाल के 51 क्षेत्रों में 7 घंटे तक होगी बिजली कटौती, जल्दी निपटालें जरूरी काम

Bhopal Power Cut : बिजली विभाग की ओर से संबंधित इलाकों के नाम जारी करते हुए इनसे निर्धारित समय से पहले बिजली संबंधी जरूरी काम निपटाने की अपील की है, ताकि किसी व्यवधान से बचा जा सके।

2 min read
भोपाल में आज फिर बड़े क्षेत्र में बिजली गुल (Photo Source- Patrika)

Bhopal Power Cut :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नए और पुराने मिलाकर 51 से ज्यादा इलाकों में बुधवार 21 जनवरी 2026 को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से संबंधित इलाकों के नाम जारी करते हुए इनसे निर्धारित समय से पहले बिजली संबंधी जरूरी काम निपटाने की अपील की है, ताकि किसी व्यवधान से बचा जा सके।

शहर की क्षेत्री बिजली कंपनी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, आज शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ये कटौती सुबह 10 बजे से अलग अलग समय के हिसाब से शाम 5 बजे तक की जाएगी। इनमें 17 से अधिक वो इलाके हैं, जहां 03 घंटे तक मेंटेनेंस काम चलेगा। जबकि, 17 से अधिक इलाके हैं, जहां 02 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होगी, वहीं, 02 इलाकों में 04 घंटे बिजली गुल रहेगी तो 08 से अधिक क्षेत्रों में 06 घंटे और 07 से अधिक इलाकों में 07 घंटे तक बिजली सप्लाई कट की जाएगी।

ये भी पढ़ें

फोन पर शादी का न्योता मिले तो APK क्लिक करने से पहले सावधान! बैंक खाता हो जाएगा खाली

इस तरह इलाकों के हिसाब से होगी बिजली गुल, देखें शेड्यूल

-इलाका: शक्ति नगर ए, बी, सी सेक्टर, 4 ए, 4 बी, 4 सी, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर - II।
-टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
-काम: एलटी शक्ति नगर जोन द्वारा आरडीएसएस।

-इलाका: पुष्पा नगर, एलआईजी क्वार्टर, कब्रिस्तान, 80 फीट रोड, रेस्ट हाउस, एमपीईबी कार्यालय, गरम गड्ढा रोड, नगर निगम कार्यालय, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, पेट्रोल पंप।
-टाइम: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
-काम: आरवीएनएल द्वारा फीडर बाइफर्केशन।

-इलाका: चांदबड़, बजरिया, विजय होटल, बीईएस कॉलोनी, किशोर टाकीज, स्टेट बैंक ईटीसी।
-टाइम: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
-काम: आरवीएनएल द्वारा फीडर बाइफरकेशन।

-इलाका: सुरभि विहार, सिद्धांत पैलेस।
-टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
-काम: 132 केवी एचटीएलएस कंडक्टर रिप्लेसमेंट।

-इलाका: अमरावद खुर्द गोआन, गिरनार कॉलोनी, मल्होत्रा ​​कॉलेज, गिरनार हिल्स।
-टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
-काम: 132 केवी एचटीएलएस कंडक्टर रिप्लेसमेंट।

-इलाका: गैलेक्सी।
-टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
-काम: 132 केवी एचटीएलएस कंडक्टर रिप्लेसमेंट।

-इलाका: आनंद विहार समेत आसपास का पूरा इलाका।
-टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
-काम: पेड़ों की छंटाई।

-इलाका: गुजराती समाज, आनंद विहार स्कूल के सामने और आसपास का पूरा इलाका।
-टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
-काम: इंटर कनेक्शन।

-इलाका: एचएल पासी इंजीनियरिंग, स्टार ग्लोबल ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, आरएमजे मोटर्स बीपीएल, सुरजीत ऑटोमोबाइल बीपीएल, ओशन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सीआई ऑटोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, लिमिटेड बीपीएल।
-टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
-काम: एसएसटीडी के अंतर्गत कंडक्टर स्ट्रिंगिंग।

-इलाका: कैलाश नगर, रचना नगर, शांति निकेतन, जनता क्वार्टर, भारती निकेतन।
-टाइम: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
-काम: एलटी शक्ति नगर जोन द्वारा आरडीएसएस।

-इलाका: रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, एलआईजी क्वार्टर।
-टाइम: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
-काम: एलटी शक्ति नगर जोन द्वारा आरडीएसएस।

ये भी पढ़ें

पश्चिमी हिमालय पर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, फिर पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड

Published on:
21 Jan 2026 07:06 am
Also Read
View All

अगली खबर