भोपाल

भाजपा को बड़ा झटका: इस चुनाव में कांग्रेस को मिला जनता का आशीर्वाद!

राजधानी सहित दिग्विजय के गढ़ में भी कांग्रेस ने दर्ज कराई जीत...

3 min read
Aug 07, 2018
भाजपा को बड़ा झटका: कांग्रेस को मिला जनता का आशीर्वाद!

भोपाल। नगर पालिका उपचुनावों में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया नगर पालिका वार्ड नं 13 में कांग्रेस ने फिर जीत का परचम फहराया है। इससे पहले यहां का चुनाव शून्य घोषित किया गया था, उस समय भी यह सीट कांग्रेस के ही पास थी।

दरअसल इससे पहले यहां कांग्रेस के चंचल खत्री पार्षद थे, लेकिन उनका चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद 3 अगस्त को यह उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें

चीन युद्ध पर दिग्गज नेता ने किया ऐसा खुलासा, कांग्रेस में मच गया हंगामा

वहीं भाजपा के राधेश्याम शिल्पकार को 598 वोट से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू मतगणना के परिणाम करीब 10 बजे तक आ गए।

ये रहा माहौल...
मतगणना स्थल सुबह से ही SDM ऑफिस के बाहर भारी तादाद में लोग मौजूद थे। इनमें ज्यादातर संख्या कांग्रेसियों की थी। लोगों का कहना है इस सीट पर भाजपा ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी, जिसके चलते भाजपाई यहां से दूर ही रहे। वहीं चुनाव के बाद यानि 3 अगस्त की शाम से ही कांग्रेसियों द्वारा जहां चुनाव की मशीनें रखीं थी वहां की पहरेदारी की जा रही थी।

भोपाल-बैरसिया नगर पालिका वार्ड न. 13
इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री व भाजपा के राधेश्याम शिल्पकार के बीच था। जिसमें कांग्रेस की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 598 वोट से हराया। चुनाव में कुल 1223 वोट संख्या थी, लेकिन चुनाव के दौरान केवल 941 वोट ही डाले गए थे।

इनकी गिनती करने पर कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री को 767 वोट मिले जबकि भाजपा के राधेश्याम शिल्पकार को 169 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा। जीत के बाद चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बैरसिया आरएन श्रीवास्तव कांग्रेस की विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

मतदान वाले दिन काला पड़ गया था बटन...
बताया जाता है मतगणना से पहले ही भाजपा को यहां हार का शक हो गया था, इसी के चलते मतगणना के दौरान एक दो भाजपाई ही यहां नजर आए।
वहीं 3 अगस्त को हुए इस उपचुनाव के बारे में क्षेत्र के लोग बताते हैं कि मतदान वाले दिन पंजे वाले बटन को इतना दबाया गया था कि वह काला पड़ गया था। वहीं मतगणना से पहले निर्वाचन अधिकारी SDM बैरसिया आरएन श्रीवास्तव ने दोनों प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को समझाइश दी।
भाग्यश्री चंचल खत्री के जीतने के बाद कांग्रेसियों द्वारा पूरे बेरसिया में विजय जुलूस निकाला गया।

इधर दिग्विजय का दबदबा कायम...
वहीं एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ में एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। इस बार कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के क्षेत्र में नगर पालिक के डोंगर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 279 मतों से जीत दर्ज की और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यह पूरा क्षेत्र कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का गढ माना जाता है।

जानकारों का कहना है कि भाजपा ने कई बार राजगढ़ में अपना दबदबा बनाना चाहा, लेकिन कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की नहीं चली। इस बार भी नगर पालिका उप चुनाव में भी इसका परिणाम देखने को मिला।

उपचुनाव अपडेट न्यूज
- इंदौर में भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
- इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड 3 में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू ठाकुर 2294 वोट से जीते।

- सतना नगर निगम वार्ड क्रमांक 10 के चुनाव में कांग्रेस 940 वोट से विजय घोषित।
- सिंगरौली नगर निगम वार्ड 35 में कांग्रेस को 251 वोट मिले। भाजपा को 201 वोट प्राप्त हुए जिसमें कांग्रेस 50 वोटों से विजय हुई।

इधर, जीत पर ये बोले कमलनाथ
नगरीय निकायों में कांग्रेस की जीत पर कमलनाथ ने कहा है कि जनता के सर्वे में हम जीत रहे हैं, बाकी सर्वे मायने नहीं रखते। पचमढ़ी के बाद अब हुए उप चुनाव में कांग्रेस को मिली है बड़ी सफलता। 14 में से 9 पर हुई है कांग्रेस की जीत।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के मंत्री का बड़ा बयान, ऐसा करने से पहले आत्महत्या करना पसंद करूंगा
Published on:
07 Aug 2018 06:49 pm
Also Read
View All