भोपाल

कांग्रेस का बड़ा बयान: सीएम सहित मंत्रियों पर लगाए ऐसे आरोप कि… see Video

प्रदेश की राजनीति में उबाल...
2 min read
Aug 11, 2018
congress PC in bhopal
कांग्रेस का बड़ा बयान: सीएम सहित मंत्रियों पर लगाए ऐसे आरोप कि...

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों के बीच अचानक कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर तेज हमला बोला है। जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।
दरअसल शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने सीएम शिवराजसिंह सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न मंत्रियों पर सीधा निशाना साधते हुए,उन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद सूत्रों के अनुसार भाजपा बौखला गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने आरोप लगाते हुए कहा हे कि मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को मंत्रियों व मुख्यमंत्री का भी आशीर्वाद था। उनके इस आरोप के बाद बताया जा रहा है कि भाजपा भी अब कांग्रेस पर तेज हमला करने का मन बना रही है।

ये भी बोली...
इस दौरान शोभा ओझा ने दुष्कर्म के आरोपी एनजीओ संचालक शर्मा के YouTube में डले हुए वीडियो को भी मीडिया को दिखाया।

उन्होंने कहा सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। यहां उन्होंने प्रमाण के तौर पर उन्होंने उसका 1 जुलाई 2013 का YouTube में डाला हुआ वीडियो भी दिखाया।

वहीं इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस की मीडिया सेल की चेयरपर्सन शोभा ओझा ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया था कि यह NGO अश्विनी शर्मा नामक व्यक्ति चलाता है। यह शेल्टर होम सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग के अनुदान पर चल रहा था। इसी शेल्टर होम की दो बालिकाओं ने होस्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने कहा था कि पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में 41 हजार रेप के मामले दर्ज होने के साथ यह प्रदेश देश में नंबर वन पर आ गया है।

- ओझा का दावा है कि सरकार की ओर से इस एनजीओ को भी सामाजिक अनुदान मिलता है। इस कारण पुलिस ने भी जांच में सहयोग नहीं किया।

- कांग्रेस नेता ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार-बार मध्यप्रदेश को फटकार लगने के बावजूद सरकार सजग नहीं है। सरकार निर्भया फंड का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रही है।

शोभा ओझा ने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर संजीदगी से देखना होगा। कई गरीब परिवारों की बच्चियां हॉस्टल में रहती है, इनमें बीजेपी से जुड़े लोग भी हैं। सरकार को राजनीति से परे इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

यह है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में एक शेल्टर होम है। जहां कई मूकबधिर बालिकाएं तीन सालों से रह रही हैं। इनमें धार जिले की रहने वाली मूकबधिर बालिका के साथ होस्टल संचालक अश्विनी कुमार शर्मा ने ही कई बार रेप किया। मूकबधिर होने के कारण यह बालिकाएं किसी को अपनी पीड़ा भी नहीं समझा पा रही थीं। इनमें से धार जिले की रहने वाली बालिका जब अपने माता-पिता के पास पहुंची तब उन्होंने अपने-माता पिता को सारी बात बता दी।

Updated on:
11 Aug 2018 05:34 pm
Published on:
11 Aug 2018 05:20 pm