मुख्य सचिव और डीजीपी से मिले सीएम...
वहीं दूसरी ओर भोपाल में अनाथालय में मूक बधिर बच्ची से बलात्कार के मामला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक की ।
यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी घटना से मन व्यथित है, यहां उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसके अलावा यहां उन्होंने अनाथालय की नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देश दिए। जिसके बाद अब लड़कियों के होस्टलों के हर महीने निरीक्षण होगा।
उन्होंने यहां कहा कि हम यह सोचकर अनुदान देते हैं कि संस्था अच्छा काम कर रही है पर कहां कौन वहशी बैठा हो पता नहीं चलता।
बैठक में उन्होंने साफ किया कि अब केवल संस्था के भरोसे अनाथालय नहीं चलेंगे,प्राइवेट हॉस्टल के लिए भी नियम बनाए जाएंगे।