भोपाल

भोपाल में भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने ली बैठक, नहीं पहुंचे ये नेता

Biplab Deb BJP Meeting: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भाजपा कार्यालय में ली पार्टी संगठन की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन के साथ समन्वय बनाने पर दिया जोर।
2 min read
• •
Sep 30, 2026
bjp meeting
biplab deb rekha verma hold first bjp meeting, पार्टी कार्यालय में बैठक में बैठे नेता (Source-Patrika)

Biplab Deb BJP Meeting In Bhopal: हाल ही में मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रभारी बनाए गए बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बुधवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में पार्टी संगठन के नेताओं की पहली बैठक ली। बैठक करीब दो घंटे तक चली। पदभार मिलने के बाद दोनों का ये पहला मध्यप्रदेश का दौरा है। इससे पहले जैसे ही बिप्लब देब व रेखा वर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने भाजपा कार्यालय में स्थापित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर बैठक शुरु हुई। बैठक में सीएम मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, लाल सिंह आर्य समेत तमाम भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

समन्वय पर जोर, संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन

भारी बनने के बाद पहली बार भोपाल दौरे पर आए बिप्लब देव ने कहा कि सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। उऩ्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान अमित शाह के आगामी मध्यप्रदेश के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में नहीं पहुंचे ये नेता

बिप्लब देब पहली बार मध्यप्रदेश में संगठन की बैठक ले रहे थे लेकिन इस दौरान प्रदेश भाजपा के कुछ नेता बैठक से नदारद रहे। जो नेता बैठक में नहीं पहुंचे उनमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बड़े नाम हैं। बताया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अन्य व्यस्तताओं के कारण बैठक में नहीं पहुंचे तो वहीं नरोत्तम मिश्रा पारिवारिक हेल्थ इमरजेंसी के कारण नहीं पहुंच सके। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ही उनकी पत्नी का घुटने का ऑपरेशन हुआ है।

Updated on:
30 Sept 2026 10:32 pm
Published on:
30 Sept 2026 09:05 pm