भोपाल

नियुक्ति की कवायद… बंद लिफाफे में भाजपा नेताओं ने दिए अपने समर्थकों के नाम

MP News: रविवार को भाजपा कार्यालय में हलचल रही। कई नेता बंद लिफाफे में समर्थकों के नाम नियुक्ति के लिए लेकर पहुंचे। फार्मेट में पदाधिकारियों व अन्य पदों के लिए नाम मांगे गए थे। पदाधिकारियों के लिए 10-10 तो अन्य पदों के लिए 6-6 नाम की सूची दी गई।
2 min read
Aug 18, 2025
BJP leaders, MP News
MP News (फोटो सोर्स :@BJP4MP)

MP News:मध्यप्रदेश भाजपा की जिला इकाई में पदाधिकारियों की नियुक्ति व निगम मंडल व अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अन्य नेताओं की राय जानी। नेताओं ने बंद लिफाफे में समर्थकों के नाम सौंपे और उनकी नियुक्ति की पैरवी की। पर्यवेक्षक प्रदेश इकाई को सारे नाम सौंप देंगे।

भाजपा कार्यालय में हलचल

रविवार को भाजपा कार्यालय में हलचल रही। कई नेता बंद लिफाफे में समर्थकों के नाम नियुक्ति के लिए लेकर पहुंचे। फार्मेट में पदाधिकारियों व अन्य पदों के लिए नाम मांगे गए थे। पदाधिकारियों के लिए 10-10 तो अन्य पदों के लिए 6-6 नाम की सूची दी गई। 29-30 नेताओं को बुलाया था, जिसमें से अधिकांश ने अपनी बात पर्यवेक्षक के सामने रख दी।

जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने सबसे पहले पर्यवेक्षक आशुतोष तिवारी को अपना नामों वाला लिफाफा सौंपा। मंत्री तुलसी सिलावट पहली बार नहीं मिल पाए। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और पर्यवेक्षक से मुलाकात की। उनके साथ ही विधायक मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, चिंटू वर्मा, विशाल पटेल आदि नेताओं ने भी नाम सौंपे। प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, जीतू जिराती, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर से फोन पर बात कर नाम लिए गए। एक दिन पहले शहरी इलाके के लिए नाम लिए गए थे। कई नेता कार्यालय पहुंचे, कुछ से फोन पर बात की और विधायक मालिनी गौड़ से घर जाकर पर्यवेक्षक मिले थे।

निगम-मंडलों के साथ समर्थक को महामंत्री बनाने पर जोर

भाजपा के बड़े नेता अपने समर्थकों को आइडीए के साथ ही अन्य निगम मंडलों में नियुक्ति दिलाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। कई नाम इसके लिए रखे गए। नेताओं का जोर शहर इकाई में महामंत्री पद अपने खेमे में लाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। एल्डरमैन के लिए तो जंबों सूची बन गई है। जो कहीं एडजस्ट नहीं हो पा रहा, उसका नाम एल्डरमैन के लिए भेजा गया है।

Updated on:
18 Aug 2025 01:15 pm
Published on:
18 Aug 2025 01:15 pm