भोपाल

BREAKING: भाजपा विधायक ने दी कमलनाथ को विवादित चुनौती, गर्माई राजनीति

BREAKING: भाजपा विधायक ने दी कमलनाथ को विवादित चुनौती, गर्माई राजनीति
2 min read
Feb 25, 2019
KAMAL NATH
भाजपा विधायक ने दी कमलनाथ को विवादित चुनौती, गर्माई राजनीति

भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि किसी अपराधी को भाजपा ने सजा देने से रोका है क्या। शर्मा चित्रकूट में बच्चों के अपहरण फिर उनकी हत्या के मामले में बोल रहे थे। शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार के पास हिम्मत है तो आरोपियों को चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए।

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को विवादित चुनौती दी है। शर्मा ने कहा है कि हिम्मत है तो आरोपियों को सड़क पर फांसी दो।

चुनौती पर गर्माई राजनीति
भाजपा विधायक की विवादित चुनौती के बाद प्रदेश में कांग्रेस ने भी शर्मा के बयान की निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने कहा है कि भाजपा विधायक के बयान के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। धनोपिया के अलावा कई और नेताओं ने भी रामेश्वर शर्मा के बयान की कड़ी निंदा की है।

पहले भी फिसल चुकी है जुबान
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादों से पुराना नाता है। बड़बोले होने के कारण वे अक्सर विवादों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों पर विवादित बयान दे डाला था। कुछ समय पहले भी वे उनकी जुबान ऐसी फिसली कि अर्थ का अनर्थ हो गया। लगा जैसे वे पाकिस्तान का पक्ष ले रहे हों। महाशिवरात्रि के मौके पर रामेश्वर संतहिरदारम नगर में एक कार्यक्रम में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस बीच धारा प्रवाह बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान ताकतवर बने, भगवान शंकर सेना को शक्ति दे, हमारे किसान, विद्यार्थी, उद्योगपति, व्यापारी को शक्ति दे और हमारा देश हिन्दुस्तान ताकतवर और दुनिया का सिरमौर बने। एक दिन ऐसा हो कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, अटक से लेकर कटक तक पाकिस्तान का नामो-निशान हो और अमरनाथ तुम्हारी जय-जयकार पूरी दुनिया में हो।

MUST READ

Updated on:
25 Feb 2019 05:37 pm
Published on:
25 Feb 2019 05:37 pm