भोपाल

MP में भाजपा विधायक की संगठन ने लगाई क्लास, आंदोलन की दी थी चेतावनी

MP News: उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। रहवासियों के विरोध के बाद भाजपा विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिस पर पार्टी संगठन ने उन्हें भोपाल बुलाकर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण लिया।

2 min read
Mar 07, 2026
BJP Organisation lectures BJP MLA Anil Jain kaluheda (फोटो- Patrika.com)

Piplinaka road widening: भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देने के बाद पार्टी संगठन ने उन्हें तलब कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक कालूहेड़ा की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। इस दौरान संगठन ने उनसे पूरे मामले की जानकारी ली और स्थानीय स्थिति पर चर्चा की। (MP News)

ये भी पढ़ें

सीएम का बड़ा ऐलान, इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में शामिल होगी ये तहसील, 150 करोड़ में होगा विकास

उज्जैन के पिपलीनाका के पास गिराए जाएंगे 410 मकान

दरअसल, उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं। इसी के तहत पिपलीनाका, गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को लेकर क्षेत्र के लोगों को सात दिनों के भीतर घर खाली करने का नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ रोड के किनारे करीब 410 मकान अतिक्रमण की जद में बताए जा रहे हैं।

नोटिस के बाद शुरू हुआ विरोध, विधायक से मिले लोग

नोटिस के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार को करीब 400 परिवार सड़क पर उतर आए और पिपलीनाका क्षेत्र में प्रदर्शन किया। लोगों ने विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के कार्यालय का घेराव कर अपनी परेशानी बताई और कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी।

विधायक कालूहेड़ा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्हें पहली बार लगा कि पिपलीनाका क्षेत्र में लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बुजुर्ग और परिवार ऐसे हैं जिनके पास रहने के लिए दूसरा विकल्प नहीं है। यदि सड़क चौड़ीकरण की मौजूदा योजना लागू होती है तो उनके पूरे मकान टूट जाएंगे।

कालूहेड़ा ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

विधायक का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से प्रोजेक्ट को संशोधित करने का सुझाव दिया है। उनके मुताबिक 3-3 मीटर के फुटपाथ बनाने की जरूरत नहीं है और सड़क को 24 मीटर चौड़ा रखा जाए, जिससे सड़क भी बन सके और कई मकान भी बच सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने रहवासियों से वादा किया है कि सड़क 24 मीटर ही रहेगी, अन्यथा वे जनता के साथ आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। विधायक ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी चर्चा की है। (MP News)

ये भी पढ़ें

कोर्ट ने MP के मंत्री से पूछा-आप पर केस दर्ज करने के आदेश क्यों न दें? तिरंगे के अपमान से जुड़ा है मामला
Published on:
07 Mar 2026 12:21 pm
Also Read
View All