भोपाल

भोपाल में 150 रुपए के लिए खूनी संघर्ष, एक के पेट से आर-पार हुआ सरिया

Bhopal News: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में एक ढाबे में 150 रुपए बिल नहीं देने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
Bhopal News
Bhopal News (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Bhopal News: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में एक ढाबे में 150 रुपए बिल नहीं देने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में काउंटर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों का इलाज एम्स अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से लाठियां और लोहे की रॉड मिली हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। झगड़े के दौरान किसने पहले हमला किया यह स्पष्ट हो सके। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक घायल आइसीयू में भर्ती, स्थिति गंभीर

ढाबे पर आए ग्राहक पक्ष से दिनेश राजपूत, अवध नारायण, प्रिंस मालवीय और देवी सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दिनेश राजपूत के पेट में सरिया आर-पार हो गया, जिससे उनकी हालत नाजुक है और उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया है। अवध नारायण और प्रिंस मालवीय के सिर और पैरों में गहरी चोटें हैं और देवी सिंह के हाथ की कलाई टूट गई है। ढाबा कर्मी से प्रियांशु चौकसे, किशोर चौकसे और सनी चौकसे घायल हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

Published on:
14 Oct 2025 12:34 pm