भोपाल

MP में बदमाशों के बुलंद हौसले : बेरहमी से पीटा फिर वायरल कर दिया वीडियो, कांग्रेस ने उठाए सवाल

-राजधानी में बेखौफ बदमाश-युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट-पिटाई का वीडियो बनाकर किया वायरल-कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2022, 3:04 PM IST
News
MP में बदमाशों के बुलंद हौसले : बेरहमी से पीटा फिर वायरल कर दिया वीडियो, कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली होने के बावजूद बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है। यहां एक युवक की बेरहमी के साथ मारपीट की जा रही है, जिसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने युवक पेंट उतारकर पहले तो उसकी डंडों से बेरहमी से पिटाई। साथ ही, इस घटना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो को कांग्रेस ने तालिबानी कृत्य बताते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में कुछ बदमाश एक युवक को बुरी तरह से लाठी और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सामने आया वीडियो कोलार थाना क्षेत्र का है। लगातार बदमाशों के मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी यहां कुछ बदमाशों ने युवक की बेरहमी के साथ बेरहमी से पिटाई की थी।

कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बदमाशों के हौसले को लेकर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वाइरल विडीओ भोपाल का बताया जा रहा है। इस तरह के तालिबानी कृत्य वाले विडीयो प्रदेश में रोज़ सामने आ रहे हैं। आख़िर क़ानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ है क्या प्रदेश में?इस वायरल विडीयो की जांच कर, इसके दोषियों पर कड़ी से कड़ी कारर्वाई हो।

Published on: