
Bhopal News:मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता कमलेश दोहरे को महिला से दुष्कर्म के आरोप में भोपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया गया है कि, कमलेश दोहरे ने उसे पार्टी में बड़ा पद दिलाने का भरोसा देकर अपने झांसे में लिया और इसके बाद कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर भोपाल की मिसरोद थाना पुलिस ने बसपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही, उसे सीहोर से गिरफ्तार कर भोपाल ले आई है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी गई है।
मामले में गिरफ्तारी के लिए मिसरोद थाना पुलिस ने सीहोर कोतवाली पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद भोपाल पुलिस की टीम सीहोर पहुंची। सीहोर पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मिसरोद थाना पुलिस आरोपी को अपने साथ भोपाल ले आई, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।
सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे का कहना है कि, मामला राजधानी भोपाल कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले मिसरोद थाना इलाके का है। थाने में एक महिला ने बसपा नेता कमलेश दोहरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मिसरोद पुलिस ने सीहोर कोतवाली से सहयोग मांगा था। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर मिसरोद थाने पहुंचा दिया गया है। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले की जांच मिसरोद थाना पुलिस के जिम्मे है। आरोपी से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जाएगी। इसके बाद ही खुलासा किया जा सकेगी।
उधर, सीहोर से बसपा नेता की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और महिला की शिकायत के आधार पर मामला चर्चा में है। हालांकि, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी जांच के अधीन हैं और उन पर न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई निर्धारित होगी।