भोपाल

रिश्तेदारों के बड़े कॉलेज-कार शो रूम देखकर ललचाया भोपाल का बिल्डर संदीप रमतानी, बिगड़ी नीयत

Sandeep Ramtani : बहुत महत्वाकांक्षी बिल्डर संदीप रमतानी, रिश्तेदारों की अमीरी देख ललचाया मन, लोगों को ठगा
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:38 PM IST
बिल्डर संदीप रमतानी
बिल्डर संदीप रमतानी - image patrika

Builder Sandeep Ramtani : भोपाल के बिल्डर दंपत्ति संदीप रमतानी और संगीता रमतानी सुर्खियों में हैं। उनपर लोगों से मकान बुकिंग कर पैसे ऐंठने और फर्जी दस्तावेजों से बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने के आरोप हैं। कई शिकायत दर्ज होने के बाद बिल्डर दंपत्ति संदीप रमतानी और संगीता रमतानी फरार हो गए थे। दोनों के द्वारा कथित रूप से 30-35 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। संदीप और संगीता को 7 दिन पूर्व पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि उनके रिश्तेदारों के बड़े कॉलेज और कार शो रूम आदि हैं। ऐसी ही शानो शौकत भरी जिंदगी जीने के लिए संदीप और संगीता में भी अथाह दौलत कमाने की भूख जगी। इसके फेर में धोखाधड़ी कर उन्होंने लोगों की मेहनत की कमाई हथिया ली।

एमपी नगर के प्रॉपर्टी बिल्डर और डेवलपर योगेश सूद ने अयोध्या नगर थाना में संदीप रमतानी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, 2017 में अर्चना परिसर, अयोध्या नगर में चार निर्माणाधीन फ्लैट बुक कर 60 लाख रुपये लिए थे। फ्लैट पूरे नहीं बनाए और न ही खरीदार को सौंपे गए। 52 वर्षीय शिकायतकर्ता सूद के अनुसार संदीप रमतानी ने उन्हीं अधूरे फ्लैटों पर बैंक से 60 लाख रुपये का कर्ज भी ले लिया था। ने बाद में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायतकर्ताओं को नहीं मिला फ्लैटों का कब्जा

तीन अन्य खरीदारों राघवेंद्र ओझा, अमित सिंह तोमर और उज्जैन के किसान मनदीप चौकसे ने भी संदीप रमतानी और उसकी पत्नी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 2020 में निर्माणाधीन फ्लैटों के लिए उनसे पूरा भुगतान लिया। आरोपियों ने इन्हें पूरा नहीं किया और निर्माणाधीन संपत्ति पर ही ऋण भी लिया। कर्ज नहीं चुकाने पर बैंक ने इमारत को जब्त कर लिया जिससे शिकायतकर्ताओं को उनके फ्लैटों का कब्जा नहीं मिला। अयोध्या नगर में सागर एवेन्यू के पीछे की आवासीय परियोजना में फ्लैट बुकिंग के नाम पर यह धोखाधड़ी की गई थी।

गौतम नगर की जनता कॉलोनी की निवासी बसंती सोनी ने भी संदीप रमतानी पर केस दर्ज कराया। उन्होंने 2020 में 14.5 लाख रुपये में एक फ्लैट बुक करवाया पर उन्हें कब्जा नहीं दिया।

फ्लैटों से जुड़े लेन-देन की अब की जा रही जांच

पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन फ्लैटों से जुड़े लेन-देन के मामले की अब जांच की जा रही है। उनका पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले में बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ करने में लगी है।

Updated on:
27 Nov 2026, 1:38 PM IST
Published on: