MP Board Exam Time Table: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा- 2026 के जारी किए गए टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। जानिए क्या हुआ बदलाव...।
MP Board Exam 2026 Time Table: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा- 2026 के जारी किए गए टाइम टेबल में होली के कारण संशोधन किया है। अब कक्षा 10वीं की परीक्षाएं होलिका दहन के एक दिन पहले और कक्षा 12वीं की होली के बाद समाप्त होंगी। 12वीं की परीक्षा सात फरवरी व 10वीं की 11 फरवरी से शुरू होंगी।
12वीं की परीक्षा पूर्व में जारी टाइम टेबल के अनुसार तीन मार्च को और 10वीं की दो मार्च को समाप्त हो रही थीं। संशोधन सिर्फ 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल में किया गया है। 12वीं के तीन मार्च को होने वाले भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान और स्वास्थ्य के पेपर पांच मार्च को होंगे। शेष टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं है।
10वीं की परीक्षाएं 20 दिन और 12वीं की परीक्षाएं 27 दिन में समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं होलिका दहन के एक दिन पहले और 12वीं की परीक्षाएं होली के बाद 5 मार्च को खत्म होंगी।