20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कड़ाके की ठंड, 4.8 डिग्री पहुंचा भोपाल का पारा, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

Severe Cold Alert : ठंड का ट्रिपल अटैक झेल रहे एमपी के लिए मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रभाव और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Severe Cold Alert

एमपी में ठंड का ट्रिपल अटैक (Photo Source- Patrika)

Severe Cold Alert :मध्य प्रदेश में ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। शीतलहर, घना कोहरा और कड़ाके की सिरहन से प्रदेशवासियों का हाल बेहाल करके रख दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रभाव और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश के मौसम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, यहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क चुका है। बीती रात राजधानी भोपाल का तापमान सबसे कम दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे का भी अलर्ट

इसके अलावा इंदौर में 5.4, राजगढ़ में 5.0, पचमढ़ी में 5.2, नौगांव में 5.0 और रीवा में 5.5 डिग्री तापमान रहा। मंदसौर और शहडोल में भी कड़ाके की ठंड पड़ी। रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी काफी कम हो रही है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। यह ठंड उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण और बढ़ रही है।