भोपाल

शादी समारोह में जमकर कटा बवाल, पथराव के बाद गार्डन में फिकीं कुर्सियां, 9 लोगों पर FIR

MP News : सिगरेट-गुटखे को लेकर विवाद शुरु हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने खाना बनाने वाले झारे से हमला कर युवक को घायल कर दिया। इसके बाद शादी समारोह में पथराव शुरु हो गया और देखते ही देखते शामिल मेहमान एक दूसरे पर कुर्सियां फैंकते नजर आए।
2 min read
MP News
शादी समारोह में मचा बवाल (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीती देर रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल मच गया। शादी के बीच मामूली बात से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया, जिसक चंद मिनटों बाद ही शादी गार्डन में मेहमामों के बीच कुर्सियां फिकने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 को लोगों मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि, 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, कोहेफिजा थाना इलाके में आने वाले खानूगांव में स्थित बागो बहार मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह चल रहा था। सभी मेहमान खाने-पीने और एक-दूसरे से मिलने में लगे हुए थे, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरु हो गई। अचानक हुए इस पथराव में 3 मेहमान घायल हो गए। इनमें से एक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसका मेडिकल पुलिस ने कराया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी जिससे झगड़े की शुरुआत हुई मोहतसिम मोहम्मद खान भी घायल हुआ है।

दो थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों ने सिगरेट गुटखा खरीदा था। पैसा फोनपे से दे रहे थे। आरोपी ने नगद पैसे मांगे जिसको लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी, धक्कामुक्की मारपीट में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही कोहेफिजा और शाहजहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि, पुलिस अगर समय रहते न पहुंचती तो बवाल और भी बड़ा हो सकता था।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ धारा 296 बी 115(2) 351(2) एवं 3,(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी खानूगांव के ही रहने वाले हैं।

Updated on:
02 Dec 2025 11:46 am
Published on:
02 Dec 2025 10:54 am